भुसावर कस्बे के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, नगला सीर में राजस्थान सरकार के अभियान "हरयालो राजस्थान" तथा भारत विकास परिषद शाखा भुसावर की वृक्षारोपण पहल के तहत विद्यालय परिसर में सघन वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के पर्यावरण प्रभारी गौरव गर्ग एवं शाखा सदस्य अध्यापक हेमन्त मित्तल ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों के सहयोग से फलदार, फूलदार और छायादार वृक्ष लगाए गए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पर्यावरण प्रभारी गौरव गर्ग ने बताया कि विद्यालय परिसर में जामुन, गुलमोहर, शीशम, पारस पीपल और नीम जैसे बहुउपयोगी वृक्ष लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक लगाए गए वृक्ष की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विद्यार्थियों को "वृक्ष मित्र" नियुक्त किया गया है। सभी विद्यार्थी वर्षभर अपने-अपने वृक्ष की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाएंगे। जिन विद्यार्थियों के वृक्ष बेहतर देखभाल के साथ सुरक्षित रहेंगे, उन्हें राष्ट्रीय उत्सव के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

अध्यापक हेमन्त मित्तल ने बताया कि विद्यालय में प्रत्येक वर्ष नियमित रूप से वृक्षारोपण किया जाता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का प्रयास केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लगाए गए प्रत्येक वृक्ष को जीवित और सुरक्षित रखने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसी उद्देश्य से नर्सरी से उतने ही पौधे लाए जाते हैं, जिनकी समुचित देखभाल की जा सके। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा। पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों के संरक्षण की यह पहल विद्यालय में सामूहिक सहभागिता का उदाहरण बनी।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story