भुसावर (भरतपुर)। भरतपुर जिले के ऐतिहासिक कस्बे भुसावर में स्थित अर्ष कन्या गुरुकुल आर्य समाज मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय सामवेद परायण महायज्ञ का भव्य समापन 'ओम् भूर भुवः स्वः' के पवित्र वैदिक मंत्रों की गूँज और विधि-विधान से दी गई पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। इस आध्यात्मिक आयोजन के दौरान पूरा परिसर गगनभेदी मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहा, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने समाज में सुख-शांति और समृद्धि की मंगल कामना की। यज्ञ के दौरान प्रियंका आर्य ने अपनी सुमधुर भजन प्रस्तुतियों और सारगर्भित उपदेशों के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर भक्ति भाव से सराबोर कर दिया।

समारोह के समापन अवसर पर आर्य समाज एवं कन्या गुरुकुल के अधिष्ठाता हरीशचंद्र शास्त्री ने समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली संस्था 'मुस्कान एक पहल' के अरविंद कुमार मित्तल, पदाधिकारी लोकेश कुमार अग्रवाल और पूरन मिश्रा सहित विभिन्न क्षेत्रों से पधारें अतिथियों को मंच पर आमंत्रित किया। शास्त्री जी द्वारा सभी का साफा पहनाकर और दुपट्टा ओढ़ाकर भावभीना सम्मान किया गया, जिससे सेवाभावी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, राजस्व विभाग जयपुर के आईएएस अधिकारी श्री केसर लाल मीणा ने अपने संबोधन में वैदिक संस्कृति के व्यापक प्रचार-प्रसार और समाज में नैतिकता व सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया। श्री मीणा ने अपने व्यक्तिगत जीवन का अनुभव साझा करते हुए कहा कि एक किसान परिवार में जन्म लेकर भी वे आज जिस मुकाम पर हैं, वह महर्षि दयानंद जी के आशीर्वाद और प्रतिदिन किए जाने वाले वैदिक हवन-यज्ञ की शक्ति का ही परिणाम है। उन्होंने आर्य समाज के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट की। अंत में अधिष्ठाता हरीशचंद्र शास्त्री ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। यह महायज्ञ क्षेत्र में वैदिक परंपराओं के संरक्षण और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बनकर संपन्न हुआ।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story