भुसावर उपखंड के गांव सलेमपुर खुर्द में रविवार को ग्रामीण जनों के सहयोग से पुराने राधा कृष्ण मंदिर के पास संगीतमय श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ।


कलश यात्रा और विधि-विधान से पूजा

कथा वाचक व्यास गिर्राज शर्मा ने बताया कि भगवान श्री राम कथा के शुभारंभ से पूर्व विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर गांव की महिलाओं ने रंग-बिरंगे परिधान पहनकर अपने सिर पर मांगलिक कलश रखकर गांव की परिक्रमा करते हुए धूमधाम से मांगलिक कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा का गांव के नर-नारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

व्यास गद्दी से भक्ति का संदेश

मथुरा वृंदावन की राधिका आदर्श कथा मंडल के व्यास कथा वाचक गिर्राज शर्मा ने अपनी व्यास गद्दी से प्रथम दिन श्री राम कथा की स्थापना के समय विस्तार पूर्वक विचार रखे:

  • "भगवान की बिना भक्ति के मानव का उद्धार संभव नहीं होता है।"
  • "मानव को इस कलियुग से मुक्ति पाने के लिए भगवान की भक्ति करना जरूरी है ताकि भगवान के नाम से मानव के कष्ट तथा पाप समाप्त हो जाते हैं।"
  • उन्होंने श्री राम कथा में मानव के पुनर्जन्म के बंधन से मुक्ति के साथ-साथ मोक्ष की प्राप्ति के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

कथा के मुख्य प्रसंग

कथा वाचक गिर्राज शर्मा ने राम कथा में तीन प्रकार तापों का विस्तार पूर्वक विवरण बताया। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अनेक रोचक प्रसंग अपनी कथा में अहंकार, शुकदेव, राजा परीक्षित आदि कथा श्रवण करने आए श्रद्धालुओं को सुनाए।

उपस्थित गणमान्य जन और सहयोग

इस धार्मिक आयोजन में भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख नाम निम्नलिखित हैं:

  • राधे लाल, रमन लाल जाट, सोहन लाल खीचड़, सबर सिंह मीणा
  • हरदयाल मीणा चौकीदार, लोकेश पंडित, बच्चू सिंह लिवारिया, भगवान सिंह जाट
  • श्री राम कथा में ग्रामीण जन गंभीर सिंह, ऋषि राज, बलदाऊ आदि का काफी सहयोग रहा।
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story