भुसावर के सलैमपुर कलां बस स्टैंड पर आवारा गोवंश का आतंक, राहगीरों और वाहन चालकों की जान पर मंडराया खतरा
भुसावर के सलैमपुर कलां बस स्टैंड पर आवारा गोवंशों का आतंक बढ़ने से राहगीरों और दुपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीण कप्तान सिंह ने स्थिति पर चिंता जताई।

तस्वीर में सलैमपुर कलां गांव के बस स्टैंड के पास सड़क पर घूमते आवारा गोवंश और पास से गुजरते लोग दिखाई दे रहे हैं।
भुसावर के गांव सलैमपुर कलां में आवारा गोवंशों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गांव के बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में आवारा गोवंश दिनभर डेरा जमाए रहते हैं, जिससे आमजन और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण कप्तान सिंह ने बताया कि बस स्टैंड पर मौजूद आवारा गोवंश अक्सर आपस में लड़ने लगते हैं। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों और यात्रियों की जान जोखिम में पड़ जाती है। उन्होंने कहा कि गोवंशों की आपसी लड़ाई के कारण बस स्टैंड पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन जाती है, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
कप्तान सिंह के अनुसार, कई बार गोवंशों की लड़ाई के चलते दुपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। लगातार बनी इस स्थिति से स्थानीय लोगों और बस स्टैंड से आने-जाने वाले यात्रियों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवारा गोवंशों का बढ़ता जमावड़ा आमजन की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
