भुसावर। उपखंड कार्यालय भुसावर के अंतर्गत आने वाले ग्राम सैंधली सहित आसपास के संपूर्ण अंचल में भीषण पेयजल संकट ने विकराल रूप धारण कर लिया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। सैंधली, नगला सैंधली, लाखा वाली ढाणी, पंडित बस्ती, चावड़ बस्ती एवं जाटव बस्ती जैसे क्षेत्रों में पानी की भारी किल्लत के चलते जनरोष व्याप्त है। इस गंभीर समस्या के स्थायी निराकरण हेतु पूर्व सरपंच सतीश पांडे के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने सीधे सत्ता के गलियारों में दस्तक दी है। प्रतिनिधि मंडल ने राज्य के मुख्यमंत्री, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री तथा प्रमुख शासन सचिव से पृथक-पृथक भेंट कर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा और सैंधली, नयागांव, दयापुर, लाखा वाली ढाणी, नगला सेंधली, पंडित बस्ती एवं जाटव बस्ती सहित पूरे सेंधली अंचल में व्याप्त पेयजल किल्लत को दूर करने की पुरजोर मांग रखी।

इस महत्वपूर्ण प्रतिनिधि मंडल में पूर्व सरपंच सतीश पांडे के साथ सरपंच सरलेश कुमारी, सुरेश शर्मा, भूपेंद्र शर्मा खेरली ब्राह्मण, मुकेश शर्मा शहजादपुरा, घनश्याम तिवारी, चरमोली सैनी, पंकज शर्मा, दिलीप सैनी एवं रमेश सैनी सहित विभिन्न सामाजिक व जन संगठनों से जुड़े अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित रहे। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि लंबे समय से चली आ रही इस बुनियादी समस्या ने अब धैर्य की सीमा पार कर दी है। उच्चाधिकारियों को सौंपे गए इस ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र में जलापूर्ति के सुदृढ़ीकरण और नई पेयजल योजनाओं को लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया गया है। प्रतिनिधि मंडल की यह सक्रियता दर्शाती है कि यदि समय रहते प्रशासन ने उचित कदम नहीं उठाए, तो आगामी ग्रीष्म ऋतु में स्थिति और भी भयावह हो सकती है। अब क्षेत्रवासियों की निगाहें सरकार के आगामी रुख पर टिकी हैं।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story