भुसावर: पथैना-धनेरी सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, ग्रामीणों का विरोध
सत्तर लाख की लागत से बन रही तीन किलोमीटर सड़क के उखड़ने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से शिकायत कर जांच की मांग की।

भुसावर उपखंड की ग्राम पंचायत पथैना में शनिवार को सड़क निर्माण में घटिया डामर के उपयोग के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण और निर्माणाधीन सड़क का दृश्य।
ग्रामीणों का विरोध एवं गंभीर आरोप
घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने का आरोप ठेकेदार पर लगाते हुए ग्रामीण जनों की ओर से शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया गया।
- गाँव पथैना निवासी कौशल फौजदार सहित अन्य ग्रामीण जनों ने बताया कि भुसावर उपखंड के ग्राम पंचायत पथैना मुख्यालय से हनुमान मंदिर धनेरी की तरफ जाने वाली बदहाल तीन किलोमीटर की सड़क की हालत को सत्तर लाख रुपए की लागत से यह सड़क दुबारा से सार्वजनिक निर्माण विभाग के ठेकेदार की ओर से बनाई जा रही है।
- ग्रामीण जनों ने बताया कि सत्तर लाख रुपए की लागत से बनाई जा रही सड़क में ठेकेदार की ओर से डामर की मात्रा नहीं दी गई।
- "क्वाल्टी निर्माण कार्य घटिया स्तर का होने के कारण जिस जगह पर सड़क बनाई गई उस जगह पर सड़क उखड़ने लगी है।"
मुख्यमंत्री और उच्चाधिकारियों से शिकायत
घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने की शिकायत ग्रामीण जनों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं उप मुख्यमत्री दियाकुमारी सहित राज्य के मुख्य मंत्री भजन लाल शर्मा से की गई।
विभाग की प्रतिक्रिया एवं निर्देश
मामले को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग भुसावर के कनिष्ठ अभियंता कौशल सिंह ने स्थिति स्पष्ट की है:
"गाँव पथैना से धनेरी गुफा हनुमान मंदिर की तरफ बनाई जा रही सड़क में घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने की शिकायत मिली है जिस पर विभाग ने सड़क निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार से गुणवत्ता युक्त सामग्री लगाई जाने के निर्देश दिए गए है।"

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
