अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की दर्दनाक मौत, चेहरा क्षत-विक्षत होने से नहीं हो सकी पहचान
भुसावर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 55 से 60 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। चेहरा क्षत-विक्षत होने से पहचान नहीं हो सकी।

भुसावर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर खेड़ली मोड़ और छोकरवाड़ा के बीच लट्ठा फैक्ट्री के सामने सोमवार तड़के अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मृतक का चेहरा गंभीर रूप से क्षत-विक्षत हो गया, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी।
खेड़ली मोड़ थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना सोमवार तड़के करीब रात्रि 2.30 बजे हुई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने बताया कि मृतक की आयु लगभग 55 से 60 वर्ष के बीच है। उसका शरीर इकहरा है तथा उसने सफेद रंग की कमीज और मटमैले रंग की पैंट पहन रखी थी। दुर्घटना की तीव्रता के कारण शव का चेहरा गंभीर रूप से क्षत-विक्षत हो गया, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की जानकारी जुटाई जा रही है।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
