51 सदस्यों का दल 16 दिवसीय धार्मिक यात्रा पर रवाना, अयोध्या से काशी तक होंगे दर्शन
भुसावर से 51 सदस्यों का दल 16 दिवसीय धार्मिक यात्रा पर रवाना हुआ। अयोध्या, देवघर, कामाख्या देवी, गंगासागर, पुरी, कोणार्क, भुवनेश्वर और काशी विश्वनाथ समेत कई तीर्थ स्थलों पर श्रद्धालु दर्शन करेंगे।

तस्वीर में भुसावर में धार्मिक यात्रा के लिए रवाना होने से पहले बस के सामने खड़े तीर्थयात्री और भक्त नजर आ रहे हैं।
भुसावर। आस्था, भक्ति और अध्यात्म के साथ श्री दाऊजी महाराज मन्दिर, ऊपरला बाजार भुसावर के संयुक्त तत्वावधान में 51 सदस्यों का दल 16 दिवसीय दसवीं धार्मिक तीर्थ यात्रा पर रवाना हुआ। बुधवार 9 सितम्बर 2026 को शाम 5 बजकर 15 मिनट पर ठाकुर गणेश जी महाराज मन्दिर, राजा मण्डी के पास विशेष पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु बस से विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए रवाना हुए।
रवानगी से पूर्व श्री दाऊजी महाराज मन्दिर से यात्रा दल कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर ठाकुर गणेश मन्दिर, राजा मण्डी पहुंचा। यहां कस्बे सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने यात्रियों का माला पहनाकर, तिलक लगाकर और मुंह मीठा कराकर स्वागत किया। पुष्प वर्षा के बीच नम आंखों से श्रद्धालुओं को विदाई दी गई और भगवान से उनकी मंगलमय एवं सुखद यात्रा की प्रार्थना की गई।
ठाकुर गणेश जी मन्दिर में पण्डित सोहनलाल मिश्रा ने विधि-विधानपूर्वक विशेष पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद अपना घर सेवा समिति के अध्यक्ष राजकुमार बंसल के नेतृत्व में यात्रियों को टीका लगाया गया, दुपट्टा पहनाया गया और मिठाई खिलाकर बस में सवार कराया गया। इस अवसर पर श्री दाऊजी महाराज मन्दिर भक्त मण्डल के सदस्य सुरेश कुमार सोनी, नीरज गर्ग और फम-फम वसवारा ने यात्रा से जुड़ी जानकारी दी।
भक्त मण्डल के सदस्यों ने बताया कि श्री दाऊजी महाराज मन्दिर भक्त मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष धार्मिक यात्रा आयोजित की जाती है। इसी क्रम में इस वर्ष भी 09 सितम्बर बुधवार को शाम 05 बजकर 15 मिनट पर 51 सदस्यों के दल के साथ दसवीं 16 दिवसीय धार्मिक यात्रा शुरू की गई है।
इस धार्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धालु श्री अयोध्या धाम, श्री देवघर (बैजनाथ) धाम, मां कामाख्या देवी, श्री गंगासागर, श्री जगन्नाथ पुरी धाम, श्री सूर्य मन्दिर कोणार्क (ओडिशा), श्री लिंगराज मन्दिर (भुवनेश्वर), मां काली देवी कोलकाता, श्री काशी विश्वनाथ धाम और गोल्डन बीच (पुरी) सहित अन्य विभिन्न धार्मिक एवं दार्शनिक स्थलों के दर्शन करेंगे। यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं को सनातन संस्कृति से भी रूबरू होने का अवसर मिलेगा।
यात्रा के दौरान श्रद्धालु विभिन्न धार्मिक तीर्थ स्थलों पर दर्शन कर क्षेत्र में खुशहाली, देश की उन्नति और विश्व शांति के लिए प्रार्थना करेंगे। श्री दाऊजी भक्त मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में 9 सितम्बर बुधवार को शुरू हुई यह 16 दिवसीय धार्मिक यात्रा सकुशल सम्पन्न होने के बाद 25 सितम्बर 2026 शुक्रवार को श्रीहरि रमन मैरिज गार्डन पर पहुंचेगी।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
