भरतपुर जिले के ऐतिहासिक कस्बे भुसावर के निवासी राजीव दत्तात्रेय के अतिरिक्त जिला एवं सैंशन न्यायाधीश पद पर पदोन्नत होने से कस्बे में उत्साह का माहौल है। अपनी जन्मभूमि भुसावर पहुंचने पर परिजनों और कस्बेवासियों ने उनका माला, साफा पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत सम्मान किया।

राजीव दत्तात्रेय नयागांव सड़क मार्ग स्थित जैनगली निवासी रामशरण शर्मा उर्फ बच्चू बाबूजी के पुत्र हैं। उनकी पदोन्नति की खबर सामने आते ही परिवार, रिश्तेदारों और कस्बेवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। भुसावर पहुंचने पर लोगों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

राजीव दत्तात्रेय के परिजन एवं भुसावर तहसील कार्यालय में कार्यरत दिनेश शर्मा दत्तात्रेय ने बताया कि राजस्थान हाई कोर्ट जोधपुर द्वारा जारी सूची के अनुसार राजीव दत्तात्रेय को अतिरिक्त जिला एवं सैंशन न्यायाधीश (एडीजे) भवानीमंडी, झालावाड़ के पद पर पदोन्नत किया गया है। इससे पूर्व वह न्यायाधीश, न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) सहाबाद, बारां में कार्यरत थे।

इस अवसर पर उनके परिजन रामशरण शर्मा (बच्चू बाबूजी), भोत्रेश शर्मा, दिनेश शर्मा, रमेश चंद सहित इष्ट मित्रों और कस्बेवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने माला और साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की।

राजीव दत्तात्रेय की इस उपलब्धि को भुसावर कस्बे के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। न्यायिक सेवा में उनकी पदोन्नति से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने इसे कस्बे के सम्मान से जुड़ी बड़ी उपलब्धि बताया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story