आषाढ़ माह की पहली बारिश ने भुसावर नगरपालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। गुरुवार को तहसील भुसावर कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई बारिश ने जहां भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत दी और किसानों के चेहरों पर मुस्कान लाई, वहीं नगरपालिका प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ा। सफाई कर्मचारियों की लापरवाही भी लोगों के लिए सिरदर्द बन गई।

मानसून से पहले नाले और नालियों की समुचित सफाई नहीं होने के कारण पहली ही बारिश में कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कस्बे के कानूनगो मोहल्ला, गूजरमल धर्मशाला कॉलोनी, यूको बैंक वाली गली, पहाड़िया मोहल्ला सहित कई कॉलोनियों में बारिश के बाद गंदा पानी भर गया, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ और स्थानीय नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

कॉलोनीवासियों ने बताया कि आषाढ़ माह की पहली ही बारिश में नालों और नालियों का यह हाल है तो आगामी दिनों में अधिक बारिश होने पर स्थिति और अधिक भयावह हो सकती है। उन्होंने नगरपालिका प्रशासन और सफाई कर्मचारियों के कार्यों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि समय रहते नालों और नालियों की प्रभावी सफाई नहीं कराई गई तो मानसून के दौरान जलभराव की समस्या और गंभीर रूप ले सकती है।

स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि अब यह देखना होगा कि क्या नगरपालिका प्रशासन इस घटना से कोई सबक लेगा और मानसून के दौरान संभावित संकट को देखते हुए सभी नालों और नालियों की सफाई समय पर पूर्ण कराएगा, या फिर केवल कागजों में सफाई दर्शाकर औपचारिकता पूरी की जाएगी। पहली ही बारिश में सामने आई यह स्थिति नगरपालिका की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story