भुसावर में बारिश से मिली गर्मी से राहत, निचली कॉलोनियों में जलभराव
भरतपुर के भुसावर में तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भरा, लोगों की बढ़ी परेशानी लेकिन फसलों को मिला लाभ।

तस्वीर में भुसावर की एक गली की सड़क पर भरा हुआ पानी दिख रहा है।
भुसावर। भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र में कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को गुरुवार को हुई बारिश से राहत मिली। देर रात से छाए बादलों के बाद हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की।
भुसावर में गुरुवार सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ कभी बादल तो कभी तेज धूप खिली। इस बीच रुक-रुककर हुई बारिश से शहर की कई निचली कॉलोनियों और सड़कों पर जलभराव हो गया। नाले-नालियों की सफाई नहीं होने के कारण बरसात का पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ और आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जलभराव की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से शीघ्र जल निकासी की व्यवस्था करने तथा समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान निचली कॉलोनियों और सड़कों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित होता है, जिससे परेशानी बढ़ जाती है।
वहीं, उपखंड क्षेत्र के किसानों ने क्षेत्र में हुई बारिश को राहत भरी बताया। किसानों के अनुसार बारिश से खेतों में नमी बढ़ने से फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है। उमस भरी गर्मी से राहत के साथ हुई बारिश ने जहां आमजन को सुकून दिया, वहीं जलभराव ने शहर में जल निकासी व्यवस्था की चुनौती भी सामने रख दी।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
