भुसावर: राधा कृष्ण हनुमान मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और कलश यात्रा
भरतपुर के भुसावर में नवनिर्मित मंदिर में विभिन्न देव प्रतिमाओं की स्थापना के लिए चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान और भव्य कलश यात्रा का आयोजन।

भरतपुर के ऐतिहासिक भुसावर कस्बे में राधा कृष्ण हनुमान मंदिर के नवनिर्मित प्रांगण में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले दिन निकाली गई भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
मन्दिर जीर्णोद्धार एवं धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ
भरतपुर जिले के एतिहासिक भुसावर कस्बे में आज सोमवार को प्राचीन राधा कृष्ण हनुमानजी मन्दिर परिसर के जीर्णोद्धार के बाद नवनिर्मित मन्दिर प्रांगण में देवतुल्य मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा अनुसार भक्ति भाव और वैदिक धर्म अनुसार मंत्र उच्चारण के साथ किया गया। जहाँ समूचा भुसावर कस्बा धार्मिक आस्था, परम्परा और सामाजिक समरसता, एकता के साथ भक्तिमय वातावरण में सराबोर नज़र आया।
विद्वान पंडितों एवं संतों का सानिध्य
पण्डित पुष्पेंद्र मिश्र और रामअवतार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भक्त मण्डल और जन सहयोग से कस्बे के राधा कृष्ण हनुमान मन्दिर खिरकारी में राधा कृष्ण धर्मशाला राजा मण्डी के पीछे मन्दिर प्रांगण में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन का शुभारम्भ किया गया।
- धर्मेंद्र जी बल्लभगढ़
- लक्ष्मण दास जी महाराज (बालाजी मन्दिर जहाज)
- पण्डित पुष्पेंद्र शर्मा
इनके द्वारा धार्मिक अनुष्ठान करते हुए वेद मंत्रों उच्चारण के साथ देवी पुजन एवं यज्ञ संपन्न किया गया।
देवतुल्य मूर्तियों की स्थापना प्रक्रिया
मन्दिर में निम्नलिखित देवतुल्य मूर्तियों (प्रतिमाओं) की स्थापना प्रक्रिया शुरू की गई है:
"राम लक्ष्मण सीता जी, हनुमानजी, देवी मां, शिव परिवार, राधा कृष्ण, चौथ माता, भैरव बाबा, प्रेतराज सरकार"
नगर भ्रमण और भव्य कलश यात्रा
कलश में शंखनाद के साथ जल भरते हुए प्रथम दिवस पर मन्दिर प्रांगण से सुसज्जित बैण्ड बाजों एवं जय श्री राम, "हर हर महादेव" और "जय बजरंग बली" के जयघोष के साथ मंगलमय कलश यात्रा निकाली गई जो सकारात्मकता का संचार करती है।
यह भव्य कलशयात्रा राधा कृष्ण हनुमानजी मन्दिर परिसर खिरकारी से प्रारम्भ होकर राजा मण्डी, छोंकरबाडा सड़क मार्ग, सपाट, आर्य समाज मार्ग, पुरानी सब्जी मण्डी, मैन बाजार, सराफा मार्केट, पुरानी अनाज मण्डी, कोट मौहल्ला से गुजरती हुई पुनः नगर भ्रमण कर खिरकारी स्थित राधा कृष्ण हनुमानजी मन्दिर पहुंची।
मातृशक्ति और श्रद्धालुओं का उत्साह
- मातृशक्ति ने रंग बिरंगे पारंम्परिक वेशभूषा धारण कर सिर पर मंगलमय कलश सजाकर अपनी भागीदारी निभाई, जो आकर्षण का केन्द्र रही।
- श्रद्धालु और सनातन धर्म प्रेमी भजन, कीर्तन, हरि नाम संकीर्तन करते हुए बैण्ड बाजों पर बज रहे भजनों पर नृत्य कर अपनी हाजिरी लगाकर हाथों में ध्वज पताका फहराकर चल रहे थे।
- कस्बे में जगह-जगह विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों द्वारा प्रतिमाओं पर पुष्प वर्षा की गई, आरती उतारी गई एवं श्रद्धालुओं को जलपान करवाया गया।
आगामी मुख्य कार्यक्रम
राधा कृष्ण हनुमानजी मन्दिर के भक्त मण्डल के सदस्यों ने बताया कि:
11 फरवरी बुधवार को राधा कृष्ण, देवी मैया, शिव परिवार, राम लक्ष्मण सीता, हनुमान जी, चौथ माता, भैरव बाबा, प्रेतराज सरकार राधा कृष्ण मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
