भुसावर खेड़ली मोड़ थाना पुलिस ने मुखबिर सूचना पर बारह हजार के इनामी वांछित आरोपी को हथियार का भय दिखा कर बाइक एवं नगदी की लूट करने के आरोप में बुधवार गिरफ्तार किया गया है।


आरोपी का विवरण

  • गिरफ्तार आरोपी: रामफूल (20 वर्ष)
  • पिता का नाम: धर्म सिंह मीणा
  • निवासी: खेड़ली गंज, जिला अलवर

खेड़ली मोड़ थानाध्यक्ष राजेश कसाना ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।


घटनाक्रम और दर्ज रिपोर्ट

आरोपी के खिलाफ खेड़लीमोड थाने पर अलवर जिले के खेड़ली थाना के गांव समूची निवासी लखन पुत्र भगवत कोली ने 9 अक्टूवर 2025 को अपनी ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई थी। "लखन ने पुलिस को बताया कि वह चार अक्टूवर 2025 को अपने साथी कपिल पुत्र बृजी जाटव, नीरज पुत्र धर्म सिंह मीणा, राम फूल पुत्र धर्म सिंह मीणा निवासी खेड़ली अलवर के साथ गांव भैंसीना आए।"

वहां पर सुनील पुत्र रामकिशन मीणा के घर थोड़ी देर रुकने के बाद सुनील के साथ भीम जाटव पुत्र नामलूम के साथ पथैना की ओर निकल गए।


लूट की वारदात और पुलिस कार्रवाई

रास्ते में भीम जाटव तथा सुनील ने हथियार का भय दिखा कर जेब में रखे 70 हजार रुपए और बाइक को छीन कर ले गए जिस पर खेड़ली मोड़ थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद अभियोग दर्ज हुआ था। पुलिस गिरफ्तार आरोपी रामफूल से पूछताछ कर रही है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story