भुसावर थाना पुलिस ने उच्च अधिकारियों के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थानाधिकारी रामदयाल मीणा ने बताया कि रेंज आईजी कैलाश विश्नोई व जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनन्द के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान शिकंजा के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैर ओमप्रकाश मीणा व सीओ वीरेंद्र शर्मा व प्रशिक्षु आरपीएस भूपेंद्र सिंह के निकट सुपरविजन में थाने पर टीम का गठन किया गया।

टीम का गठन और सफल दबिश

जहाँ टीम गठित भूपेंद्र सिंह आरपीएस एवं सहायक पुलिस उपनिरीक्षक मदनलाल लोधा के नेतृत्व में प्रभावी कार्रवाही को अंजाम दिया गया। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए थाने पर दर्ज मुकदमा नंबर 705/18 धारा 279, 337, 338, 304 A के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी गजेंद्र सिंह पुत्र जगुल सिंह, जाति गुर्जर, उम्र 45 वर्ष, निवासी बन्जी थाना सेवर को गिरफ्तार कर लिया है।

न्यायालय में पेशी और पुलिस टीम का विवरण

गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही को अंजाम देने वाली गठित टीम में नीरज कुमारी एचसी 1883, कानि. हजारी लाल, धर्मवीर सिंह, रम्मो छाबड़ी एवं विदेश 2635 शामिल रहे। थानाधिकारी ने बताया कि "रेंज आईजी कैलाश विश्नोई व जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनन्द के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान शिकंजा के तहत यह गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है।"

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story