गिरफ्तारी का विवरण

थाना भुसावर पुलिस ने 4 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रामदयाल मीणा ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज भरतपुर कैलाशचन्द विश्नोई आईपीएस व जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद आईपीएस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता प्राप्त हुई है।


पुलिस टीम और सुपरविजन

  • थाना पर अति. पुलिस अधीक्षक वैर ओमप्रकाश मीना आरपीएस के निकटतम सुपरवीजन में टीम का गठन किया गया।
  • सीओ भुसावर वीरेन्द्र शर्मा आरपीएस के मार्गदर्शन में टीम ने प्रभावी कार्यवाही की।

आरोपी की पहचान और मामला

"टीम ने साल 2022 से एक्सीडेंट के मुकदमा में फरार स्थाई वारंटी भगवानाराम पुत्र नोपाराम जाति जाटव निवासी खाती का वास पुलिस थाना जीणमाता जिला सीकर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।"

टीम ने साल 2022 से एक्सीडेंट के मुकदमा में फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।



Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story