उत्सव का समय और स्थान

  • तिथि: 19 फरवरी, गुरुवार
  • क्षेत्र: ऐतिहासिक नगर पालिका भुसावर कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र (भरतपुर जिला, ब्रज क्षेत्र)

श्रद्धा और भक्ति भाव से पूजा-अर्चना

फुलेरा दूज का पर्व धूमधाम एवं हर्षोउल्लास पूर्वक श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। कस्बे के घरों में श्रद्धालुओं और सनातनधर्म प्रेमियों द्वारा राधा कृष्ण की छवि व तस्वीर की श्रद्धा अनुसार भक्ति भाव से विधी विधान पूर्वक पूजा अर्चना की जाएगी।


प्रमुख मंदिरों में आयोजित होंगे धार्मिक कार्यक्रम

कस्बे के निम्नलिखित प्रमुख मन्दिरों में श्रद्धालुओं द्वारा विशेष आयोजन किए जाएंगे:

  • कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर
  • हूंकारेश्वर महादेव मन्दिर
  • चतुर्भुज जी महाराज मन्दिर
  • लक्ष्मी नारायण मन्दिर
  • राधा कृष्ण युगल किशोर जी मन्दिर
  • पुरानी अनाज मण्डी स्थित लक्ष्मण जी महाराज मन्दिर
  • भगतराज वाले हनुमान जी मन्दिर
  • बनखण्डी वाले हनुमान जी मन्दिर परिसर

ठाकुर जी संग फूलों की होली और भोग

"विभिन्न मन्दिरों में श्रद्धालुओं द्वारा राधा कृष्ण की प्रतिमा को विधी विधान पूर्वक पूजा अर्चना करते हुए उन्हें श्रद्धा अनुसार गुलाब अथवा सुगन्धित पुष्प अर्पित करते हुए राधे कृष्णा मन्त्र का जाप किया जाएगा।"

आरती के बाद भगवान को निम्नलिखित वस्तुओं का भोग लगाकर प्रसादी वितरण किया जाएगा:

  • माखन और मिश्री
  • विभिन्न प्रकार की मिठाई

भजन संकीर्तन और मनोकामनाएं

मन्दिर परिसर में महिला भक्त मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी के निश्छल प्रेम के उत्सव पर ढोलक, झांझ, मजीरा की थाप पर हरि नाम संकीर्तन होगा।

भजनों के माध्यम से राधा कृष्ण जी को रिझाते हुए रंग बिरंगे फूलों के साथ होली खेलते हुए श्रद्धालु अपनी हाजिरी लगाएंगे। इस अवसर पर भगवान से परिवार में आनन्द, सौभाग्य, सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए जीवन में शुभ कार्यों के नए द्वार खोलने की मनोकामनाएं मांगी जाएगी।


Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story