भरतपुर जिले के ऐतिहासिक भुसावर कस्बे में आज 25 मार्च 2026 बुधवार को राजस्थान पेंशनर्स समाज की उपशाखा भुसावर ने केंद्र सरकार द्वारा पारित पेंशन संबंधी वित्त विधेयक के विरोध में काला दिवस मनाया। अखिल भारतीय राजस्थान पेंशनर महासंघ दिल्ली के आह्वान पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों पेंशनर्स ने अपनी बांहों पर काली पट्टी बांधकर केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और रैली निकालते हुए उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुंचे।

विरोध रैली और प्रदर्शन की मुख्य बातें

पेंशनर्स समाज उप शाखा भुसावर के अध्यक्ष महेश चन्द जती ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विरोध प्रदर्शन कथित पेंशन विरोधी कानूनों और 8वें वेतन आयोग के नियमों के विरोध में किया गया है। रैली में सैकड़ों पेंशनर्स जिनमें पूरनमल शर्मा, अशोक शर्मा, अशोक गुप्ता, प्रकाश जैमन, रामस्वरूप सैनी, कमलाकान्त शर्मा, धीरेन्द्र पाण्डेय, राजेश्वर सिंह, राजेश अग्रवाल, राम खिलाड़ी, रवीन्द्र पाण्डेय, धर्मसिंह, अम्रत मित्तल, जगराम, रमन लाल सैनी, मुरारीलाल, सुमेर सिंह, थानसिंह, किशन शर्मा, महेश शर्मा आदि शामिल थे, ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

वित्त विधेयक 2025 को वापस लेने की मांग

आंदोलनकारी पेंशनर्स ने आरोप लगाया कि "केंद्र सरकार द्वारा लाया गया कानून पेंशन नियमों में भेदभावपूर्ण श्रेणी में विभाजन करता है, जो पेंशनरों के हितों के खिलाफ है।" उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर पेंशनर्स ने उपखण्ड अधिकारी के निजी सचिव सहायक नितीन कुमार पाण्डेय को वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पेंशनर्स के विरुद्ध जारी वैधता अधिनियम 2025 को वापिस लेने के सम्बन्ध में भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story