भुसावर के दीवली गांव में दो दिवसीय विशाल पद दंगल कार्यक्रम संपन्न
भरतपुर के भुसावर उपखण्ड में धार्मिक कथाओं और लोक-संस्कृति के संगम पद दंगल में विभिन्न गायकों ने प्रस्तुतियां दीं, जिसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की।

भुसावर के दीवली गांव में आयोजित पद दंगल के दौरान पौराणिक कथाओं का गायन करते स्थानीय कलाकार और उपस्थित ग्रामीण जन।
भुसावर उपखण्ड क्षेत्र के गांव दीवली में 4 फरवरी बुधवार को सुबह से दो दिवसीय विशाल पद दंगल का आयोजन 05, फरवरी 2026 गुरुवार को सांय तक समस्त दीवली ग्राम वासियों (भुसावर) के द्धारा सम्पन्न हुआ।
धार्मिक आस्था और लोक-संस्कृति का संगम
पद दंगल धार्मिक आस्था, लोक-संस्कृति और सामाजिक समरसता का सशक्त उदाहरण बन कर उभरा। पद दंगल पूर्वी राजस्थान की एक महत्वपूर्ण गायन कला है, जिसे हमारे गायक कलाकार आज भी चकाचौंध भरी जिन्दगी में संजोए हुए है।
प्रमुख कलाकार एवं प्रस्तुतियां
ग्रामीण श्याम पण्डित, रविन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव दीवली में श्री रामदास जी महाराज के सानिध्य में एवं समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से गांव की अथाई पर आयोजित किए जा रहें विशाल पद दंगल में आमंत्रित की गई विभिन्न पार्टियां पौराणिक एवं धार्मिक कथाओं पर आधारित प्रस्तुति देते हुए रामायण, नरसी भक्त और अन्य पौराणिक प्रसंगों पर आधारित रचनाएं पेश कीं।
- धवलेराम (लालारामपुरा)
- झण्डूराम मीना (शेखपुरा)
- जगनराम मीना (डैडान)
- हरकेश मास्टर पीपडी वाले
"मधुर गायन, सजीव कथा वाचन और प्रभावशाली संवादों के माध्यम से उपस्थित सैकड़ों श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करते हुए माहौल भक्तिमय हो गया।"
अतिथियों द्वारा सम्मान एवं समापन
विशाल पद दंगल का समापन पर निम्नलिखित अतिथियों सहित समस्त ग्रामवासियों ने पद दंगल कमेटी को सहायता राशि देकर होंसला बढ़ाया:
- दीवली सरपंच भाग्यश्री मीणा
- जिला परिषद सदस्य रोहतास मीणा
- भामाशाह संजय मीणा
जहां उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने उपहार देकर सम्मानित करते हुए विभिन्न पार्टियों का हौसला अफजाई किया गया। समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से पद दंगल का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
