भुसावर कस्बे के आबादी क्षेत्र में होकर निकल रहे तुरी से भरे ओवरलोड वाहन इन दिनों हादसों को न्यौता देते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक नजारा भुसावर कस्बे के हिण्डौन सडक मार्ग पर देखने को मिला, जहां आबादी क्षेत्र में आए तुरी से भरे ओवरलोड वाहनों से विद्युत तार चपेट में आ गया लेकिन गनीमत रही कि बडा हादसा होने से टल गया।

विद्युत तारों की चपेट में आया वाहन

हिण्डौन सडक मार्ग पर हुई इस घटना के दौरान विद्युत तार ओवरलोड वाहन में फंस गए थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और एक बड़ी अनहोनी होने से बच गई। उक्त परेशानी को देखते हुए क्षेत्रवासियों ने आबादी में होकर निकल रहे ओवरलोड वाहनों पर लगाम लगाने को लेकर प्रशासन से अपील की गई है।

थानाधिकारी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

आमजन की सुरक्षा और लगातार बढ़ रहे खतरों को देखते हुए स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई है। इस मामले में थानाधिकारी रामदयाल मीणा ने ऐसे वाहनों पर कार्रवाही करने के निर्देश दिये हैं। पुलिस द्वारा अब इन ओवरलोड वाहनों की निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story