भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे में बरसात की कठिन परिस्थितियों के बीच जीवन यापन कर रहे घुमंतू परिवारों के लिए ‘मुस्कान एक पहल संस्था’ सहारा बनी। छौंकरबाडा सड़क मार्ग स्थित किरोड़ी लाल स्मृति न्यास भवन में पिछले सात वर्षों से जनसहयोग से अनवरत संचालित संस्था की ओर से 8 परिवारों के 40 महिला, पुरुष और बच्चों को राहत पहुंचाते हुए राशन एवं खाद्य सामग्री तथा पहनने योग्य वस्त्र वितरित किए गए। संस्था ने भविष्य में भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

मुस्कान एक पहल संस्था की पदाधिकारी रेणू मित्तल ने बताया कि भुसावर क्षेत्र के लोगों ने संस्था के कार्यालय पर जानकारी दी थी कि घुमंतू परिवार एक स्थान पर खेतों में डेरा, झुग्गी और झोपड़ी डालकर रह रहे हैं। ये परिवार गांव-गांव में गोवंश के साथ मांग कर अपना भोजन चलाते हैं, लेकिन बारिश के इस दौर में 8 परिवारों के 40 महिला, पुरुष और बच्चों के सामने भूखे रहने की नौबत आ गई थी।

इन विषम परिस्थितियों को देखते हुए मुस्कान एक पहल संस्था ने जनसहयोग से एकत्रित राशन एवं खाद्य सामग्री जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई। इसमें आटा, चावल, नमक, तेल, मसाले, हरी सब्जी, गुड़, चना, बूरा आदि सामग्री शामिल थी। इसके साथ ही परिवारों को पहनने योग्य वस्त्र भी वितरित किए गए।

ज्ञात हो कि ‘मुस्कान एक पहल संस्था’ की ओर से समय-समय पर इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य किए जाते हैं, ताकि स्थानीय स्तर पर जरूरतमंदों के चेहरों पर हर समय मुस्कान बनी रहे।

वितरण कार्य में ताराचन्द गोयल, चेतन, मोहन, रविन्द्र कुमार और मनोज आदि का विशेष सहयोग रहा। संस्था की इस पहल से बारिश की कठिन परिस्थितियों में रह रहे 8 घुमंतू परिवारों के 40 महिला, पुरुष और बच्चों को आवश्यक खाद्य सामग्री एवं वस्त्र उपलब्ध हुए।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story