भुसावर के गॉव निठार माइदपुर की पहाड़ी पर पिछले कई महीनों से पैंथर के लगातार मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत और भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने एक बार फिर पैंथर को देखा और कैमरे की मदद से पैंथर की तस्वीरें कैद की हैं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

रिहायशी इलाकों के करीब पहुँचा पैंथर

ग्रामीणों का कहना है कि पैंथर को कई बार पहाडी क्षेत्र सहित खेतों और आबादी क्षेत्र के आसपास देखा गया है। वन्यजीव की इस सक्रियता ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

पशुपालकों और किसानों में भारी भय

पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में पैंथर की मौजूदगी पर ग्रामीणों ने बताया कि— "पैंथर को कई बार पहाडी क्षेत्र सहित खेतों और आबादी क्षेत्र के आसपास देखा गया है, इससे पशुपालकों और किसानों में भय बना हुआ है।" लगातार हो रही पैंथर की साइटिंग के कारण अब ग्रामीण अपने मवेशियों और जान-माल की सुरक्षा को लेकर खासे चिंतित नजर आ रहे हैं।

Updated On
Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story