भरतपुर जिले के ऐतिहासिक कस्बे भुसावर में निर्जला एकादशी का पर्व इस बार भीषण गर्मी के बीच श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के अनूठे संगम के रूप में मनाया गया। ज्येष्ठ माह की तपती धूप में जहां श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना, व्रत और दान-पुण्य किया, वहीं कई स्थानों पर राहगीरों और जरूरतमंदों के लिए ठंडे पेय पदार्थों का वितरण कर मानवता की मिसाल पेश की गई।

गुरुवार को निर्जला एकादशी के अवसर पर भुसावर कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने घरों, मंदिरों और देवालयों में विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा की तथा सामर्थ्य के अनुसार दान-पुण्य कर पर्व मनाया।

भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए कस्बे के प्रमुख कोठीवाले हनुमान मंदिर, शीतला माता मंदिर, पुरानी अनाज मंडी स्थित बनखंडी वाले हनुमान मंदिर, खिरकारी और मुख्य बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर सेवा शिविर लगाए गए। यहां श्रद्धालुओं और समाजसेवियों द्वारा राहगीरों, वाहन चालकों और आमजन को ठंडा मीठा शरबत, जल, शिकंजी, रुह आफजा और मिल्करोज वितरित किया गया। चिलचिलाती धूप में सफर कर रहे लोगों को जब शीतल पेय पदार्थ मिले तो उनके चेहरों पर राहत और संतोष साफ दिखाई दिया।

सेवा कार्य में जुटे भक्त मंडल के सदस्य राकेश पाण्डेय, जय शर्मा और राघवेन्द्र ने बताया कि लगातार बढ़ते तापमान के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जनसेवा के कार्य करने चाहिए, ताकि जरूरतमंदों और राहगीरों को राहत मिल सके।

राहगीरों और वाहन चालकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में ठंडा मीठा जल और शरबत मिलना बड़ी राहत है।

इधर, दोपहर बाद भुसावर क्षेत्र में हुई बारिश ने किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान ला दी। लंबे समय से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली, वहीं किसानों ने बारिश को आगामी कृषि कार्यों के लिए शुभ संकेत माना।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story