भुसावर खेड़ली मोड़ वन विभाग के कार्मिकों ने कुत्तों के हमले में घायल हुए एक नील गाय के शावक को ग्रामीण जनों की सूचना पर रेस्क्यू कर उपचार कराकर खेड़ली मोड़ वन विभाग की चौकी लाया गया। वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई कर शावक की जान बचाई।

सूचना पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई

वन पाल रेणु बाला मीणा ने बताया कि रेंजर नदबई राजेश शर्मा को ग्रामीण जनों ने सूचना देते बताया कि "भुसावर बाईपास के पास एक नील गाय का शावक घायल अवस्था में पड़ा हुआ है।" सूचना पर वन पाल रेणु वाला, शिवराम सिनसिनवार सहित वन्य कर्मी घटना स्थल पर गए। जहां पर घायल पड़े नील गाय के शावक को लेकर छोकर बाड़ा कला के राजकीय पशु अस्पताल लेकर उसका अस्पताल के पशु चिकित्सक विजय पहाड़िया से उपचार कराकर खेड़ली मोड़ वन पौधशाला लाया गया।

उपचार के बाद सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की तैयारी

अस्पताल में प्राथमिक उपचार और देखभाल के बाद शावक की स्थिति अब नियंत्रण में है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, घायल शावक को पूर्ण रूप से स्वस्थ्य होने पर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा। फिलहाल कार्मिकों द्वारा उसकी उचित देखरेख की जा रही है ताकि वह जल्द से जल्द अपने प्राकृतिक आवास में लौटने के लिए तैयार हो सके।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story