भुसावर में भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा की ओर से नीट परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त करने वाले कस्बे के होनहार हार्दिक सैनी का सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया गया। रविवार सांय कस्बे के बस स्टेण्ड पर स्थित निजी भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी अमित सिंघल व कृष्ण कुमार शर्मा के नेतृत्व में हार्दिक सैनी को सम्मानित किया गया।

शाखा सचिव राजेन्द्र गर्ग व कोषाध्यक्ष राजेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी देवकीनंदन सोनी व अंशु मित्तल के मार्गदर्शन तथा शाखा अध्यक्ष नीरज शर्मा की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नीट परीक्षा में 720 में से 627 अंक प्राप्त करने वाले हार्दिक सैनी को सम्मानित किया गया।

हार्दिक सैनी ने नीट परीक्षा में ओबीसी वर्ग में 1536वीं रैंक तथा ऑल इण्डिया में 3894वीं रैंक प्राप्त की है। सम्मान समारोह में हार्दिक सैनी एवं उनके परिवारजन को दुपट्टा पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

हार्दिक सैनी के पिता राजेश सिंह व्यवसायी हैं एवं उनकी माता रेखा सैनी गृहणी हैं। इस अवसर पर शिक्षाविद प्रकाश जैमन व विजय सिंघल ने कहा कि हार्दिक सैनी ने नीट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर परिवारजन के साथ-साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

कार्यक्रम के अंत में शाखा संरक्षक शेरसिंह सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर हेमन्त पाण्डेय, ताराचंद गोयल, शेरसिंह मैनेजर, विजय अग्रवाल, मनोज सैनी, रवि, राकेश, मंजू, सूर्यांक आदि मौजूद रहे।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story