भुसावर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 159 प्रकरणों का हुआ निस्तारण
सिविल न्यायाधीश शशिकांत गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में आपसी सहमति से फौजदारी और सिविल सहित कुल 159 मामलों को सुलझाकर 13.96 लाख का अवार्ड दिया गया।

भुसावर न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान सिविल न्यायाधीश शशिकांत गुप्ता (दाएं से चौथे), अधिवक्तागण और न्यायिक कर्मचारी पक्षकारों के साथ मौजूद।
भुसावर। भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर मुख्यालय स्थित न्यायालय परिसर में वर्ष 2026 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। लोक अदालत की भावना के अनुरूप आयोजित इस विशेष न्यायिक कार्यक्रम में पक्षकारों के मध्य आपसी समझाइश के माध्यम से प्री-लिटिगेशन, रेवेन्यू, फौजदारी एवं सिविल मुकदमों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान न्यायिक प्रक्रिया को सरल, त्वरित और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट शशिकांत गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय में लंबित कुल 55 प्रकरणों का राजीनामे एवं राज्य सरकार द्वारा विड्रोल किए जाने के आधार पर निस्तारण किया गया। इनमें फौजदारी, सिविल एवं एनआई एक्ट से जुड़े मामले शामिल रहे। इसके अतिरिक्त रेवेन्यू विभाग से संबंधित 97 प्रकरणों तथा बैंक रिकवरी मामलों के 07 प्रकरणों का भी राजीनामे के जरिए समाधान कराया गया। इस प्रकार कुल 159 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निस्तारण करते हुए 13 लाख 96 हजार रुपए का अवार्ड पारित किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान पक्षकारों को आपसी सहमति और समझौते के माध्यम से विवादों के समाधान के लिए प्रेरित किया गया, जिससे लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के साथ न्यायिक प्रक्रिया को गति मिली। आयोजन में न्यायालय परिसर का वातावरण न्यायिक गरिमा और सौहार्दपूर्ण संवाद से परिपूर्ण रहा।
इस अवसर पर प्रकाश चन्द अधिवक्ता, सदस्य राष्ट्रीय लोक अदालत, मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं अधिवक्तागण नवीन कुमार पाण्डेय, छोटेलाल मीणा, धनेन्द्र कुमार पाण्डेय एवं चन्द्रशेखर तिवाड़ी सहित न्यायिक कर्मचारी गोविन्द सिंह रीडर, जितेन्द्र कुमार शर्मा लिपिक, जगदीश प्रसाद लिपिक, कुंवरपाल कोली तथा सन्तोष कुमार सहायक कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों, रेवेन्यू विभाग के कार्मिकों एवं विभिन्न पक्षकारों की भी सक्रिय भागीदारी रही।
भुसावर न्यायालय परिसर में आयोजित वर्ष 2026 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत ने आपसी सहमति से विवाद समाधान की न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ त्वरित एवं सुलभ न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
