भुसावर उपखण्ड के ग्राम बडा नगला इटामडा निवासी नरेन्द्र धाकड पुत्र सुस्सीराम धाकड का चयन आयकर विभाग में ऑफिस सुपरीटेंडेंट (कार्यालय अधीक्षक) के पद पर हो गया है। आयकर विभाग में नरेन्द्र के चयन की खबर से गॉव सहित संपूर्ण क्षेत्र में खुशी की लहर दौड गयी।

ग्रामीणों और परिजनों द्वारा भव्य स्वागत

नरेन्द्र की इस गौरवमयी उपलब्धि पर सभी ने नरेन्द्र सहित परिजनों को बधाई दी। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने घर पहुॅचकर बच्चे एवं परिजनों का माला एवं साफा पहनाकर सम्मान करते हुए बधाई दी। नरेन्द्र धाकड ने अपनी इस बड़ी सफलता का श्रेय अपने परिजनों सहित गुरूजनों को दिया। अपनी इस उपलब्धि और ग्रामीणों से मिले अपार स्नेह के लिए उन्होने सभी का आभार जताया।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story