भुसावर: हलेना से नारायणी धाम के लिए 20वीं पदयात्रा रवाना, हुआ स्वागत
हलेना के वनखंडी हनुमान मंदिर से शुरू हुई 20वीं पदयात्रा 25 सितंबर को राजगढ़ स्थित नारायणी धाम पहुंचेगी, जहां 26 सितंबर को भंडारा आयोजित होगा।

तस्वीर में सड़क किनारे सजे हुए वाहन के सामने खड़े पदयात्रा में शामिल लोग।
भुसावर। कस्बा हलेना के वनखंडी हनुमान मंदिर से मंगलवार को राजगढ़ स्थित नारायणी धाम के लिए नारायणी माता भक्त मंडल के निर्देशन में रवाना हुई 20वीं नारायणी धाम पद यात्रा का जगह-जगह सेन समाज की ओर से स्वागत-सम्मान किया गया।
गांव पथैना निवासी हेमंत कुमार ने बताया कि जयपुर-भरतपुर हाईवे पर स्थित खेड़ली मोड़ पर पथैना और सलेमपुर खुर्द सेन समाज की ओर से पत्रकार हरदेव कटारिया के निर्देशन में परशुराम, हेमंत, डूली कटारिया, मोहन सिंह आदि ने नारायणी धाम पद यात्रा में शामिल मां नारायणी के प्रतीकात्मक चित्र की पूजा-अर्चना की। इस दौरान हरदेव कटारिया पत्रकार के निर्देशन में नारायणी धाम पद यात्रा में शामिल वैर, हलेना, पाली, सरसेना, भूतोली, मुहारी आदि जगहों के सेन समाज के महिला-पुरुषों और बच्चों को जलपान कराया गया।
नारायणी धाम पद यात्रा में शामिल सेन समाज के अध्यक्ष एवं पद यात्रा संयोजक लाला राम, द्वारिका प्रसाद, रामबाबू भगत, पबबलू सेन, संतोष सेन, पवन सेन आदि का परशुराम, हेमंत, डूली कटारिया, मोहन सिंह, गुड्डू सेन आदि ने साफा और माला पहनाकर स्वागत-सम्मान किया।
पद यात्रा संयोजक एवं तहसील अध्यक्ष लाला राम सेन ने बताया कि यह नारायणी धाम पद यात्रा 25 सितंबर को नारायणी धाम पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि नारायणी धाम के मंदिर परिसर में 26 सितंबर को सेन समाज की आराध्य देवी नारायणी माता की नर-नारियों की ओर से पूजा-अर्चना कर अपने परिवार और समाज की खुशहाली की कामना की जाएगी। इसी दिन मंदिर परिसर में नारायणी माता पर भंडारे का आयोजन होगा। प्रसादी ग्रहण करने के बाद पद यात्रा वापस आएगी।
इस अवसर पर नीतेश, हितेश कटारिया, सतीश, विपिन, राहुल, मोनू सहित दो दर्जन से अधिक सेन समाज के लोग उपस्थित रहे।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
