भुसावर स्थित ग्राम पंचायत बारौली के गांव नगला धवला के आम रास्तों पर लगातार हो रहे जलभराव और कीचड़ से आमजन का जीना मुहाल हो गया है। इस समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीण लंबे समय से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीण लेखराज, सुभाष, थानसिंह और बनवारी सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लोग काफी समय से जलभराव और कीचड़ से सनी सड़कों से गुजरने को मजबूर हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि हर समय जहरीले कीड़ों के काटने का डर बना रहता है और गंदगी के कारण लोगों के गिरने का अंदेशा भी बना रहता है।

ग्रामीणों के अनुसार, गांव में व्याप्त इस जलभराव के चलते उनके मकानों को भी बड़ा खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने इस बदहाली को लेकर कई बार स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया है, परंतु उनकी ओर से कोई भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि चुनाव के समय तो उन्हें याद किया जाता है, लेकिन जीत हासिल करने के बाद जनप्रतिनिधि गांव की समस्याओं को पूरी तरह भूल जाते हैं। प्रशासन की इस उदासीनता से नाराज ग्रामीणों में व्यवस्था के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है और वे जल्द ही समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story