भुसावर: मुस्कान एक पहल संस्था ने सार्वजनिक स्थानों पर लगवाईं बैंच
किरोड़ी लाल मित्तल स्मृति न्यास के सौजन्य से कस्बे के स्कूलों, बस स्टैंड और मंदिरों में राहगीरों व बुजुर्गों की सुविधा हेतु बैंचें स्थापित की गईं।

सार्वजनिक स्थानों पर नई पहल
भुसावर कस्बे में छोंकरवाडा सड़क मार्ग स्थित किरोड़ी लाल मित्तल स्मृति न्यास भवन में जनसहयोग द्वारा संचालित "मुस्कान एक पहल" संस्था द्वारा आयोजित अपने 12 प्रकल्पों में एक अध्याय और जोड़कर की एक मिसाल पेश करते हुए राहगीरों, बुजुर्गों और महिलाओं को बैंच पर बैठने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
विभिन्न स्थानों पर बैंचों का वितरण
मुस्कान एक पहल संस्था के संयोजक अरविन्द मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे में सार्वजनिक स्थानों जैसे:
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय
- शहरकी उद्यान
- खिरकारी स्थित भगत राज मन्दिर
- सलैमपुर खुर्द सड़क मार्ग पर हाथीवान
- मोक्षधाम में दो दर्जन बैंच
- बस स्टैण्ड आदि स्थान
इन स्थानों पर मुख्य रूप से बुजुर्गों और महिलाओं और विभिन्न कार्यो से आने जाने वाले लोगों को सुस्तानें (बैठने) को लगवाकर आमजन की राहत पहुंचाई गई है।
संस्था के अनवरत सेवा कार्य
संस्था के संयोजक ने बताया कि जनसहयोग द्वारा संचालित मुस्कान एक पहल संस्था समय समय पर विभिन्न क्षेत्रों में पिछले 7 वर्षों से अनवरत कार्य कर रही है, जिनमें मुख्य हैं:
- जरूरतमंद लोगों को प्रतिदिन सुबह शाम भोजन उपलब्ध करवाना
- गरीब बेटी की शादी में सहयोग
- पक्षियों के लिए दाना पानी
- जरूरतमंद लोगों को वस्त्रो का वितरण
- पहली रोटी गाय को
- गार्मियों में शीतल जल मन्दिर आदि सहित विभिन्न सार्वजनिक कार्य
आगामी योजना: विशालकाय पक्षी घर
संस्था संयोजक अरविन्द मित्तल ने बताया कि मुस्कान एक पहल संस्था द्वारा एवं जनसहयोग द्वारा शीघ्र ही पक्षियों के आवास के लिए एक विशालकाय पक्षी घर का निर्माण किया जाएगा जिसकी लागत 05 (पांच) लाख रुपए एकत्रित किए जा रहे हैं। जिसका पक्षी घर का सम्भवतः मार्च माह में निर्माण पूर्ण रूप से होकर दाना पानी की भी उचित व्यवस्था की जाएगी।
सहयोगी सदस्य और उद्देश्य
सार्वजनिक स्थानों पर लगवाईं गई बैंचों के मुख्य सहयोगी अनिल मित्तल, सुयश, कान्तादेवी, सुबोध, दीपक एवं गजेन्द्र चौहान रहे वहीं लोकेश, दिलीप आदि भी मौजूद रहे।
"यह पुनीत कार्य भुसावर उपखण्ड क्षेत्र को अधिक स्मार्ट और राहगीरों के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।"
मुस्कान एक पहल संस्था द्वारा आयोजित अपने 12 प्रकल्पों में एक अध्याय और जोड़कर की एक मिसाल पेश करते हुए राहगीरों, बुजुर्गों और महिलाओं को बैंच पर बैठने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
