भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे के शैतान पाडा में एक विकलांग मां और मन्दबुद्धि पिता की दो बेटियों की शादी पर संकट के बादल छा गए थे, लेकिन सामाजिक सहयोग की मिसाल पेश करते हुए ‘मुस्कान एक पहल’ संस्था उम्मीद की किरण बनकर सामने आई।

जानकारी के अनुसार, शैतान पाडा निवासी इस परिवार की दो बेटियों का विवाह आगामी 1 मई को विवाह सम्मेलन में निर्धारित है। आर्थिक व सामाजिक कठिनाइयों के चलते माता-पिता को बेटियों की शादी को लेकर गहरी चिंता सताने लगी। ऐसे में उन्हें छोकरवाडा सड़क मार्ग स्थित किरोड़ी लाल मित्तल स्मृति न्यास भवन में संचालित ‘मुस्कान एक पहल’ संस्था की याद आई, जो समय-समय पर जरूरतमंदों के लिए विभिन्न सामाजिक कार्य करती रही है।

संस्था द्वारा प्रतिदिन भोजन सेवा, गौजल सेवा, पहली रोटी गाय को, पशु-पक्षियों के लिए चारा-दाना, गरीब एवं विधवा माताओं की बेटियों के विवाह में सहयोग, असहायों का अंतिम संस्कार, गौरैया घर, खुशियों का बाजार सहित 12 प्रकल्पों के अंतर्गत सेवा कार्य संचालित किए जाते हैं। इसी विश्वास के साथ बेटियों के माता-पिता ने संस्था के संस्थापक अरविन्द मित्तल एवं पदाधिकारियों से संपर्क कर अपनी व्यथा साझा करते हुए सहायता की अपील की।

संस्थापक अरविन्द मित्तल ने बताया कि उक्त परिवार की बेटियां स्वयं भी संस्था में जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क सुबह-शाम भोजन बनाने में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। रसोइया की अनुपस्थिति में मां और बेटियां पूरे समर्पण के साथ सभी कार्य निपुणता से संभालती हैं और हर परिस्थिति में सेवा के लिए तत्पर रहती हैं। इन मानवीय पहलुओं को ध्यान में रखते हुए ‘मुस्कान एक पहल’ संस्था भुसावर एवं मुस्कान संस्था रावतभाटा (कोटा) ने जनसहयोग से आगे आकर विवाह की संपूर्ण व्यवस्था का दायित्व उठाया।

संस्था द्वारा बेटियों की शादी के लिए खाने-पीने का सामान, लग्न का संपूर्ण सामान तथा विवाह संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही कन्यादान स्वरूप 31,000 रुपए की सहायता राशि भेंट कर बेटियों के दाम्पत्य जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की गई।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अरविन्द मित्तल, पदाधिकारी लोकेश अग्रवाल, रेणु और गोविन्द रावतभाटा सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। सभी ने 1 मई को आयोजित विवाह सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए इस जरूरतमंद परिवार को संबल प्रदान किया।

यह पहल न केवल सामाजिक उत्तरदायित्व का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि सामूहिक सहयोग से कठिन परिस्थितियों में भी नई उम्मीद और सम्मानजनक जीवन की राह बनाई जा सकती है।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story