भुसावर में आर्थिक तंगी और विपरीत परिस्थितियों से जूझ रहे जरूरतमंद परिवारों के लिए दीपावली की खुशियां लेकर ‘मुस्कान एक पहल’ संस्था आगे आई। जनसहयोग से संचालित संस्था ने दीपावली के अवसर पर जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक सामग्री वितरित कर उन्हें त्योहार मनाने में सहयोग दिया।

संस्था की ओर से प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी ऐसे परिवारों का चयन किया गया, जो आर्थिक परेशानियों के चलते त्योहार मनाने की स्थिति में नहीं हैं। इन परिवारों को दो वक्त के भोजन का इंतजाम करने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

संस्था के संस्थापक अरविन्द मित्तल ने बताया कि संस्था की ओर से प्रत्येक वर्ष तीज-त्योहारों पर जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए विशेष सेवा प्रकल्प संचालित किए जाते हैं। इनमें ऐसे बच्चे शामिल हैं, जिनके माता-पिता नहीं हैं। इसके अलावा परिस्थितिवश एकाकी जीवन जीने को मजबूर महिला-पुरुषों की सहायता कर उन्हें सहारा देने का प्रयास किया जाता है।

दीपावली के अवसर पर वितरित की गई सहायता किट में मिठाई, पेठा, साड़ी, पेंट-शर्ट, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं और पूजन सामग्री शामिल की गई। इसके साथ ही मोमबत्ती, खील-बताशे, अगरबत्ती, माचिस, चीनी, चायपत्ती, नहाने एवं कपड़े धोने के साबुन तथा सर्फ सहित दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।

इस सेवा कार्य को सफल बनाने में बलदेव सिंह अग्रवाल, विजय गुप्ता, सुभाष गोयल, डॉ. ओमप्रकाश, सुभाष कम्पाउंडर, मुस्कान रावतभाटा, कल्याण शर्मा, पूरन नेवारिया एवं मुन्नालाल का विशेष सहयोग रहा।

‘मुस्कान एक पहल’ संस्था के इस प्रयास से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को दीपावली पर मिठाई, कपड़े, पूजन सामग्री और दैनिक जरूरत का सामान मिला। संस्था ने जनसहयोग के माध्यम से ऐसे परिवारों को त्योहार की खुशियों में शामिल होने का अवसर प्रदान किया, जो आर्थिक कठिनाइयों के कारण दीपावली मनाने में भी असमर्थ थे।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story