भुसावर में जरूरतमंदों तक निःशुल्क भोजन पहुंचाने के कार्य को गति देने के लिए किरोड़ी लाल मित्तल (स्वतंत्रता सेनानी) स्मृति न्यास की संस्थापिका रेणु मित्तल ने मुस्कान एक पहल संस्था को नई साइकिल भेंट की। इससे संस्था को प्रतिदिन दोनों समय जरूरतमंदों के घरों तक भोजन पहुंचाने में सुविधा मिलेगी।

मुस्कान एक पहल संस्था जनसहयोग से जरूरतमंदों तक निःशुल्क भोजन पहुंचाती है। भोजन वितरण में इस्तेमाल की जा रही साइकिल पुरानी और क्षतिग्रस्त होने के कारण संस्था ने आमजन से सहयोग की अपील की थी। इस पर रेणु मित्तल ने आगे आकर नई साइकिल भेंट की।

1 जुलाई 2019 से संचालित हैं सेवा प्रकल्प

संस्था के पदाधिकारी लोकेश अग्रवाल ने बताया कि मुस्कान एक पहल की ओर से 1 जुलाई 2019 से जरूरतमंदों की सहायता के लिए विभिन्न सेवा प्रकल्प संचालित किए जा रहे हैं। इनमें शीतल जल मंदिर की स्थापना, सार्वजनिक स्थानों पर बैठने के लिए बेंच लगवाना, विधवा की बेटी के विवाह में सहयोग, विशाल पक्षी घर का निर्माण, पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था, निर्धन व्यक्ति के अंतिम संस्कार में सहयोग, गोवंश के लिए पेयजल व्यवस्था और वाहनों पर लगाने के लिए रेडियम बेल्ट वितरित करना शामिल है।

इसके अलावा अंतिम संस्कार वाले दिन एक समय का भोजन उपलब्ध कराना और पहली रोटी गाय के लिए जैसे सेवा कार्य भी संस्था की ओर से किए जा रहे हैं।

संस्था का उद्देश्य जनसहयोग से जरूरतमंदों की सहायता करना तथा समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करना है। इस अवसर पर टीपू जोगी, मुरारी लाल, सुनील शर्मा एवं बच्चू प्रजापत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story