नगर पालिका भुसावर में निकाय चुनाव का रण अब मतदान के अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। नौ सितंबर, बुधवार को नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में भुसावर नगर पालिका के 25 वार्डों में वार्ड पार्षद पद के लिए मतदान होगा। चुनाव प्रचार और जनसंपर्क बंद हो चुका है तथा चुनावी आचार संहिता की पूरी तरह पालना कराई जा रही है।

सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी राधेश्याम मीणा ने बताया कि नगर पालिका भुसावर में वार्ड पार्षदों के पद के चुनाव के लिए कुल 25 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतदान कराने वाली सभी पोलिंग पार्टियां पुलिस जाप्ते के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं। इसके अलावा तीन अतिरिक्त पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रखी गई हैं।

प्रशासन ने भुसावर नगर पालिका के 25 वार्डों में स्वतंत्र एवं भयमुक्त मतदान कराने के साथ चुनावी आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। भुसावर के पीएम श्री जगन्नाथ पहाड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद उसे लॉक कर दिया गया है।

भुसावर नगर पालिका क्षेत्र में कुल 14,800 मतदाता हैं, जबकि वार्ड पार्षद पद के चुनाव में कुल 143 प्रत्याशी मैदान में हैं। राष्ट्रीय राजनीतिक दलों से 12 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें कांग्रेस के पांच और बीजेपी के सात प्रत्याशी शामिल हैं। वहीं, 131 निर्दलीय प्रत्याशी वार्ड पार्षद पद के चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

मतदान को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। रिटर्निंग अधिकारी सहित पुलिस के अधिकारी मतदान केंद्रों पर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। बीएलओ सहित चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।

सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी राधेश्याम मीणा ने स्पष्ट किया कि नगर पालिका वार्ड पार्षद चुनाव में फर्जी मतदान को कोई स्थान नहीं है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती से पेश आना पड़ेगा। मतदान से पहले प्रशासन और पुलिस की सक्रियता के बीच अब भुसावर के 25 वार्डों में नौ सितंबर को होने वाला मतदान चुनावी प्रक्रिया का निर्णायक चरण होगा।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story