भुसावर नगर पालिका में चेयरमैन पद के चुनाव को लेकर भाजपा ने वार्ड नंबर 8 से निर्वाचित मुकेश तिवारी को अपना प्रत्याशी बनाया है। वैर विधायक बहादुर सिंह कोली ने मुकेश तिवारी को भाजपा की सदस्यता दिलाने के साथ पार्टी का चिन्ह (सिम्बल) प्रदान किया और उन्हें चेयरमैन पद के लिए नामांकन भरवाया।

इस मौके पर विधायक बहादुर सिंह कोली ने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार भुसावर नगर पालिका में बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल पर नगर पालिका भुसावर में भाजपा का बोर्ड बनने जा रहा है।

विधायक कोली ने वार्ड नंबर 8 से निर्वाचित मुकेश तिवारी को भाजपा की सदस्यता दिलाई और भाजपा के सिंबल पर चेयरमैन पद का प्रत्याशी घोषित किया। इसके बाद उन्हें चेयरमैन पद के लिए अग्रिम बधाई देते हुए भगवा पट्टा और माला पहनाई गई तथा नामांकन भरवाया गया।

इस दौरान भाजपा प्रभारी धीर सिंह जादौन, पूर्व जिला प्रमुख द्वारिका प्रसाद गोयल, भुसावर ग्रामीण मंडल के पूर्व अध्यक्ष सतेन्द्र छौंकरवाडा, नगर पालिका भुसावर के पूर्व वाइस चेयरमेन पुष्कर पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। मुकेश तिवारी को भाजपा का सिंबल मिलने के साथ भुसावर नगर पालिका में चेयरमैन पद के चुनाव को लेकर पार्टी की ओर से प्रत्याशी तय हो गया है।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story