भुसावर नगर निकाय चुनाव परिणाम: 25 में से 22 वार्डों पर निर्दलीयों का कब्ज़ा
5 राउंड की मतगणना के बाद नतीजे घोषित, बीजेपी को 2 और कांग्रेस को मिली 1 सीट, शांतिपूर्ण संपन्न हुआ चुनाव।

तस्वीर में भुसावर में सड़क और छतों पर मतगणना के दौरान भारी भीड़ खड़ी दिख रही है।
भुसावर नगर निकाय चुनावों की मतगणना सोमवार को कस्बा भुसावर के जगन्नाथ पहाड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सुबह आठ बजे से दस बजे तक शांतिपूर्वक संपन्न हुई। भुसावर उपजिला कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी राधेश्याम मीणा ने बताया कि नगर निकाय के 25 वार्ड पार्षद पदों के लिए हुए चुनाव की मतगणना पुलिस के कड़े पहरे में कराई गई।
जगन्नाथ पहाड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम से ईवीएम मशीनों को कमरा संख्या 19 में लाया गया। यहां पांच टेबल लगाकर पांच राउंड में 25 वार्ड पार्षद पदों के लिए चुनाव लड़ने वाले 143 प्रत्याशियों के मतों की गणना शांतिपूर्वक कराई गई।
मतगणना के बाद वार्ड संख्या एक से प्रीति पाण्डेय, वार्ड संख्या दो से द्वारिका सेनी निर्दलीय, वार्ड संख्या तीन से दीपक पहाड़िया निर्दलीय, वार्ड संख्या चार से गोपेश तिवाड़ी निर्दलीय, वार्ड पांच से लोक प्रकाश, वार्ड छह से रिंकी निर्दलीय, वार्ड सात से हरीराम सैनी कांग्रेस, वार्ड आठ से मुकेश तिवाड़ी निर्दलीय, वार्ड नौ से सुनीता निर्दलीय, वार्ड दस से रघुवीर सेनी बीजेपी, वार्ड ग्यारह से योगेश निर्दलीय, वार्ड बारह से गंगा राम कोली निर्दलीय, वार्ड 13 से सीता देवी निर्दलीय, वार्ड 14 से अनीता निर्दलीय, वार्ड 15 से लवकेश सेनी निर्दलीय, वार्ड 16 से राजेंद्र निर्दलीय, वार्ड 17 से नम्रता बीजेपी, वार्ड 18 से वंदना पांडेय निर्दलीय, वार्ड 19 से सवीना बानो निर्दलीय, वार्ड 20 से छोटे लाल निर्दलीय, वार्ड 21 से महिमा गोयल निर्दलीय, वार्ड 22 से रामा निर्दलीय, वार्ड 23 से राजेंद्र सेनी निर्दलीय, वार्ड 24 से यादराम सेनी निर्दलीय और वार्ड 25 से प्रदीप निर्दलीय निर्वाचित हुए।
नगर निकाय भुसावर के चुनाव परिणाम में 22 निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है। वहीं कांग्रेस से एक तथा बीजेपी से दो प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं।
मतगणना के दौरान मतगणना केंद्र के बाहर रुझान जानने के लिए लोगों की भीड़ सड़क पर ही नहीं, बल्कि अपने-अपने मकानों और दुकानों पर भी जमा रही। प्रत्याशियों के समर्थक भी रुझान जानने के लिए सड़क पर बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। सड़क पर लगी भारी भीड़ के कारण पुलिस के जवानों और अधिकारियों ने लोगों को बार-बार सड़क से हटाया, जिससे यातायात सुचारु किया जा सके।
मतगणना पूरी होने के बाद निर्वाचित प्रत्याशियों के मतगणना केंद्र से बाहर आने पर समर्थकों ने जयघोष के नारे लगाकर जश्न मनाया। इसके साथ ही विजेता प्रत्याशियों को बधाई और शुभकामनाएं देने का दौर शुरू हो गया। भुसावर नगर निकाय चुनाव की मतगणना में निर्दलीय प्रत्याशियों का स्पष्ट दबदबा सामने आया और 25 वार्डों में 22 निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत दर्ज हुई।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
