भुसावर: बंदरों के हमले में घायल हुआ मोर, ग्रामीणों ने बचाकर वन विभाग को सौंपा
सलेमपुर खुर्द गांव में ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर मोर को बंदरों से बचाया, छोकरबाड़ा कला पशु चिकित्सालय में उपचार के बाद वन चौकी पर की जा रही देखभाल।

भुसावर के सलेमपुर खुर्द गांव में बंदरों के हमले से घायल मोर का उपचार करते चिकित्सक और देखभाल करते वन विभाग खेड़ली मोड़ के कर्मचारी।
भुसावर में बंदरों के हमले में बुरी तरह से जख्मी हुए मोर को बचाकर सोमवार को वन विभाग खेड़ली मोड़ को सौंपा गया। वन विभाग खेड़ली मोड़ की वन पाल रेणु बाला मीणा एवं वन कर्मी शिवराम सिंह सिनसिनवार ने बताया कि निकटवर्ती गांव सलेमपुर खुर्द निवासी नीतेश कटारिया ने वन विभाग को सूचना देते हुए बताया कि उनके गांव सलेमपुर खुर्द में सोमवार आज अल सुबह बंदरों ने एक मोर को पकड़ कर मारने की कोशिश कर रहे थे।
ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर बचाई मोर की जान
मोर की आवाज सुनकर तुरंत गांव के ही विक्रम सिंह प्रजापत और हितेश कटारिया ने अपनी जान जोखिम में डाल कर बंदरों के चुंगल से मोर का बचाव किया और उसे सुरक्षित अपने घर ले आए। इसके पश्चात उन्होंने तत्काल वन विभाग खेड़ली मोड़ को इस घटना की सूचना दी और घायल मोर को विभाग के सुपुर्द कर दिया।
पशु चिकित्सालय में उपचार और देखभाल जारी
वन विभाग खेड़ली मोड़ की टीम ने बंदरों के हमले में घायल मोर का पशु चिकित्सालय छोकरबाड़ा कला पर उपचार कराया। वर्तमान में खेड़ली मोड़ वन चौकी कर्मचारी घायल मोर की देखभाल कर रहे है ताकि उसे जल्द ही स्वस्थ कर पुनः प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा जा सके।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
