भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे के दीवली सड़क मार्ग पर स्थित कलावती मैरिज होम के सामने बजरंग उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में स्थित सैनी आदर्श सांइस कैम्पस में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में विद्यालय परिसर में स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह

सैनी आदर्श सांइस कैम्पस के संचालक सुनील कुमार सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे में संचालित सैनी आदर्श सांइस कैम्पस के बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भानूप्रताप, दीवान सैनी, दीपिका पाण्डेय, काजल, राजवीर, कोमल, योगेश, तनू, मोनू, लक्ष्य मित्तल आदि के साथ विभिन्न छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस उपलक्ष्य में सैनी आदर्श सांइस कैम्पस में सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का माला, साफा, पटका, प्रतीक चिन्ह और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस दौरान बल्लभगढ़ पंचायत समिति सदस्य दिलीप कुमार सैनी एवं एन.एस.यू.आई. ब्लॉक अध्यक्ष गजेन्द्र बर्मा और प्रदेश महासचिव अमित कुमार आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों से पधारे हुए अतिथियों एवं अभिभावकों और परिजनों की उपस्थिति में सम्मान समारोह आयोजित हुआ।

शिक्षा के प्रति जागरूकता रैली

शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर बैंड बाजे एवं ढोल नगाड़ों के साथ एक विशाल रैली निकाली गई। जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर यह संदेश दिया कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता के कार्यों में भी निरंतर सक्रिय रहेगा और छात्र-छात्राओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

नगरवासियों द्वारा भव्य स्वागत

कस्बे में जगह-जगह कई स्थानों पर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का पुष्प वर्षा कर जलपान करवाकर स्वागत सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बना दिया है। रैली और सम्मान समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story