भुसावर के निठार में मीणा आदिवासी महासभा का जिला स्तरीय सम्मेलन, समाज सुधार और शिक्षा पर हुआ मंथन
भुसावर के निठार में राजस्थान आदिवासी मीणा महासभा के जिला स्तरीय सम्मेलन में शिक्षा, समाज सुधार, नारीशक्ति और 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों पर चर्चा हुई।

तस्वीर में (बाएं से दाएं) पारंपरिक परिधान पहने दो महिलाएं, सफेद कुर्ते-पायजामे में एक व्यक्ति से सम्मान पत्र प्राप्त करती दिख रही हैं, जबकि बगल में फॉर्मल कपड़ों में एक अन्य पुरुष खड़ा है।
भुसावर उपखंड के आदर्श गांव निठार में रविवार को राजस्थान आदिवासी मीणा महासभा संस्थान की ओर से समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में समाज के विकास, शिक्षा, एकता, नारीशक्ति तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों के उन्मूलन सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर रामेश्वर मूडरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच भरती लाल मीणा ने कहा कि देश एवं समाज के सर्वांगीण विकास के लिए स्वरोजगारमुखी तथा उत्तम नैतिक शिक्षा का होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज के अंदर उत्तम शिक्षा होगी, तभी समाज में व्याप्त कुरीतियों पर अंकुश लगाया जा सकता है और समाज तथा देश का विकास संभव है।
भरती लाल मीणा ने कहा कि वर्तमान समय में समाज के अंदर विदेशी पाश्चात्य सभ्यता का प्रभाव बढ़ने से लोग भारतीय संस्कृति को भूलते जा रहे हैं, जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि भारत देश की संस्कृति और सामाजिक मर्यादा बहुत पुरानी है तथा उसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के युवाओं के लिए स्वरोजगारमुखी एवं ज्ञानवर्धक शिक्षा का होना आवश्यक है।
आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन में आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने, समाज में नारीशक्ति, समाज के विकास और एकता पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान संस्थान में नई नियुक्तियों को लेकर नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए तथा समाज हित में कार्य करने वाले महिला एवं पुरुषों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संस्थान के कोषाध्यक्ष प्रोफेसर कल्याण सिंह, रूपसिंह, करौली जिला अध्यक्ष मोतीलाल, नरेन्द्र जौरवाल निठार प्रदेश सचिव, भोजराज मीणा, हरिसिंह बोराज, भगवान सिंह मीणा, विजय मीणा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सम्मेलन में समाज के विकास, शिक्षा और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
