भुसावर में भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती श्रद्धा, सम्मान और गौरव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शाखा पदाधिकारियों और सदस्यों ने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का आयोजन कस्बे के सेठ रघुनाथ गार्डन में शाखा अध्यक्ष नीरज शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का संचालन और नेतृत्व शाखा कार्यकर्ता हेमन्त पाण्डेय एवं धीरज पाण्डेय द्वारा किया गया। शाखा सचिव राजेंद्र गर्ग एवं कोषाध्यक्ष राजेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गार्डन परिसर में स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके राष्ट्रप्रेम, स्वाभिमान और बलिदान को नमन किया।

इस दौरान परशुराम जयंती के अवसर पर कस्बे में निकाली जा रही शोभायात्रा में भी शाखा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई। कार्यकर्ताओं ने परशुराम मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और धार्मिक परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

कार्यक्रम में शाखा के नीरज शुक्ला, रूपकिशोर सैन, ताराचंद गोयल, दिलीप सिंघल, चंद्रप्रकाश आर्य, नीरज शर्मा, हेमन्त पाण्डेय, धीरज पाण्डेय सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन ने समाज में ऐतिहासिक महापुरुषों के आदर्शों को याद करने और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश दिया।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story