भुसावर में मां भगवती के रात्रि जागरण में उमड़े श्रद्धालु, भजनों पर झूमे लोग
भरतपुर के भुसावर कस्बे में दो स्थानों पर माता का जगराता आयोजित हुआ, गायक कलाकारों ने भक्ति गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

भरतपुर जिले के भुसावर कस्बे में आयोजित मां भगवती के रात्रि जागरण के दौरान माता रानी के दरबार में अरदास लगाते और भजन सुनते श्रद्धालु।
भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे में बीती रात 10 अप्रैल शुक्रवार को देर रात 09 बजकर 30 मिनट से दो जगह आयोजित हुए मां भगवती के रात्रि जागरण में भुसावर कस्बे सहित विभिन्न क्षेत्रों से पधारें हुए गायक कलाकारों ने अपने भजनों के माध्यम से उपस्थित सैकड़ों श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर नृत्य करने पर मजबूर कर दिया।
मनमोहक दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
मां भगवती के रात्रि जागरण में उपस्थित सैकड़ों श्रोताओं ने माता रानी के सजे हुए मनमोहक आकर्षक दरबार के दर्शन करते हुए झूमते नाचते कन्या स्वरूप में देवी मां के दर्शन कर अपनी अरदास लगाते हुए मां भगवती से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि एवं क्षेत्र में खुशहाली की मनोकामनाएं मांगी गई।
दो स्थानों पर हुआ भव्य आयोजन
मां भगवती भक्त मण्डल के सदस्य रवि गर्ग (सप्पा), दीपक, केशव, गोपाल गर्ग कम्पाउन्डर, मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे की नई सब्जी मण्डी स्थित कॉलोनी एवं मैन बाजार स्थित बंसल गली कॉलोनी में मां भगवती के रात्रि जागरण का आयोजन मां भगवती की ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया गया।
सुमधुर भजनों पर थिरके श्रोता
सोनी म्यूजिकल ग्रुप के संचालक शुशील कुमार सोनी, तेजसिंह अकेला, लखन गामा भरतपुर, राजेश सैनी सिकन्द्रारा, विष्णु ब्रजवासी आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों से पधारें हुए गायक कलाकारों ने पवन साउण्ड सेन्टर की मधुर आवाज़ में अपनी हाजिरी लगाई। कलाकारों ने "हम पै कर दो दया देवी मां जरा" , "मेंरी मैया ने कैसी सौगात दे दी" , "झूला पीपल पर डलवा दिजो करौली वाली मैया" , "आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा" आदि सहित विभिन्न भजनों के माध्यम से मां भगवती का आह्वान किया। गायक कलाकारों ने उपस्थित सैकड़ों श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करते हुए मां भगवती के लांगुरिया सुनाकर नृत्य करने पर मजबूर कर दिया।
भजनों के जरिए दिया सामाजिक संदेश
जागरण के मंच से "बेटों का सम्मान है जग में" , "मुझे पुत्र मिले श्रवण की तरह" एवं "बेटियां क्यों पराई हैं" जैसे भजनों से बेटियों का महत्व समझाया गया। मां भगवती के रात्रि जागरण में उपस्थित सैकड़ों श्रोताओं ने मां भगवती के कन्या स्वरूप में झांकी के दर्शन करते हुए अपनी हाजिरी लगाकर मनोकामनाएं मांगी गई।
महाआरती और प्रसादी के साथ समापन
भुसावर कस्बे में दो जगह आयोजित हुए मां भगवती के रात्रि जागरण का समापन तारा रानी के तीन जन्मों की कहानी के साथ महाआरती एवं प्रसादी वितरण करते हुए किया गया। इस पावन अवसर पर सभी मां भगवती भक्त मण्डल के सदस्यों के साथ लांगुरिया मौजूद रहें।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
