गौवंश को लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) जैसी गंभीर संक्रामक बीमारी से बचाने के उद्देश्य से राज्यव्यापी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ बुधवार को भुसावर ब्लॉक सहित उपखंड क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में किया गया। अभियान के तहत ब्लॉक की सभी चार गौशालाओं एवं 26 ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर टीकाकरण कार्य शुरू किया गया।

पशुपालन विभाग भरतपुर के अतिरिक्त निदेशक डॉ. खुशीराम मीना एवं संयुक्त निदेशक डॉ. रामकिशन महावर के निर्देशानुसार संचालित इस विशेष अभियान के अंतर्गत प्रत्येक पशु चिकित्सा केंद्र पर पशुधन निरीक्षकों द्वारा गौवंश का टीकाकरण किया गया। नोडल अधिकारी डॉ. सत्यजीत सिंह ने बताया कि क्षेत्र में लंपी स्किन रोग की रोकथाम के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं और निर्धारित लक्ष्य के अनुसार टीकाकरण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है।

डॉ. विजय पहाड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि भुसावर की चार प्रमुख गौशालाओं में भी टीकाकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। श्रीराम गौशाला भुसावर में चंद्रशेखर मोदी एवं वेद प्रकाश शर्मा, जय मां कांगड़ा गौशाला सेवा समिति बाछरैन में दिलखुश एवं निशांत, श्री राधा कृष्ण गौशाला सेवा समिति खानपुर में विवेक कुमार एवं राजीव कुमार तथा श्री कालिया गौवंश सेवा समिति अलीपुर में राजपाल मीना एवं नवल कुमार द्वारा टीकाकरण किया गया।

इस अवसर पर डॉ. हेमंत सिंह ने लंपी स्किन डिजीज के लक्षणों और इसके दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए बताया कि इस रोग से प्रभावित पशुओं की त्वचा पर गांठें उभर आती हैं। इसके साथ ही तेज बुखार, अत्यधिक लार आना, चारा छोड़ देना तथा दुग्ध उत्पादन में कमी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। समय पर उपचार एवं बचाव नहीं मिलने की स्थिति में गौवंश, विशेषकर गाय एवं भैंसों की मृत्यु तक हो सकती है।

अभियान के दौरान नेमीचंद, बृजेंद्र, संतोष, मधुबन, भूपेश, रामेश्वर, मनोहर, चंद्रभान, मुकेश, स्वामी गोविंद, प्रतिभा, शालिनी, मनोज एवं पिंटू सहित पशुपालन विभाग के अनेक कार्मिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। विभाग का यह अभियान क्षेत्र के गौवंश को लंपी स्किन रोग के खतरे से सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story