तुलसीदास रचित रामचरितमानस की कालजयी चौपाई "कवन सो काज कठिन जग माही, जो नहीं होइ तात तुम पाहीं" की गूंज के साथ मंगलवार देर शाम भुसावर कस्बे का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। भरतपुर जिले की वैर-भुसावर विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक हिण्डोन सड़क मार्ग स्थित प्राचीन कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर में आयोजित संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और संगीत की स्वर लहरियों के बीच पवनपुत्र हनुमान के शौर्य, पराक्रम और भक्ति का गुणगान किया गया।

कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर के पुजारी रोहित शर्मा (डब्बू जति), जय शर्मा तथा श्रीश्याम भक्तों ने बताया कि भक्त मण्डल के सौजन्य से 30 जून, मंगलवार की देर शाम सुन्दरकाण्ड पाठ का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। इस दौरान वीआर म्युजिकल ग्रुप की मधुर धुनों और पवन साउण्ड सेन्टर की सुमधुर प्रस्तुति के बीच गायक पुष्पेन्द्र मधुर महवा, ज्ञानी सैनी खेड़ली, गौरब कुमार हलैना, लोकेन्द्र चौधरी नंगला नाथू तथा दीपक योगी ने सुन्दरकाण्ड की चौपाइयों का संगीतमय गायन प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुतियों ने सम्पूर्ण मन्दिर परिसर को भक्ति की पराकाष्ठा का साक्षी बना दिया। भजनों और चौपाइयों की धुनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते रहे और भगवान हनुमान के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजायमान हो उठा।

विधि-विधान से सम्पन्न हुए सुन्दरकाण्ड पाठ और आरती के उपरान्त श्रद्धालुओं के बीच प्रसादी का वितरण किया गया। कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर में आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम न केवल क्षेत्र में आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक समरसता और सामूहिक भक्ति का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत कर गया।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story