भुसावर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर 7 नवंबर शनिवार को धार्मिक आयोजनों की धूम रहेगी। इस दौरान हिण्डौन सड़क मार्ग स्थित प्राचीन कोठी वाले हनुमान जी मंदिर में 56 भोग, भव्य फूल बंगला झांकी, महाआरती, दीपदान महोत्सव और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होकर रामभक्त हनुमान के दर्शन करेंगे और परिवार में सुख-शांति, समृद्धि के साथ विश्व कल्याण एवं देश में खुशहाली की कामना करेंगे।

हनुमानजी का जन्मोत्सव अपार भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक है। यह पर्व वर्ष में दो बार मनाया जाता है। पहली बार चैत्र मास की पूर्णिमा और दूसरी बार कार्तिक मास की चतुर्दशी तिथि को श्रद्धालु एवं भक्त मंडल अपनी-अपनी श्रद्धा के अनुसार इसे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।

इसी क्रम में आगामी 7 नवंबर शनिवार को भुसावर के हिण्डौन सड़क मार्ग स्थित प्राचीन कोठी वाले हनुमान जी मंदिर परिसर में हनुमान जन्म महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कोठी वाले हनुमान जी की कृपा, भक्त मंडल और जनसहयोग से आयोजित होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भक्त मंडल मंदिर परिसर में सजावट सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है।

कोठी वाले हनुमान जी मंदिर के महंत राघवेन्द्र शर्मा ने बताया कि 7 नवंबर को जन्म महोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। सुबह मंदिर में भव्य फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। सुबह 10 बजे हनुमानजी के शृंगार दर्शन होंगे तथा 11 बजे छप्पन भोग की झांकी सजाई जाएगी। दोपहर 12 बजे ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच हनुमान जन्मोत्सव और महाआरती होगी।

इसके बाद शाम 6 बजकर 15 मिनट पर दीपदान महोत्सव आयोजित किया जाएगा। शाम 7 बजे से प्रभु इच्छा तक भजन संध्या होगी। इसमें स्थानीय कलाकारों के साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचने वाले गायक कलाकार भजनों के माध्यम से हनुमान जन्मोत्सव की कहानी और बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे।

मंदिर में आयोजित होने वाले इन धार्मिक कार्यक्रमों में सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। भक्तजन मंदिर पहुंचकर अपनी हाजिरी लगाएंगे और रामभक्त हनुमान के जयकारों से मंदिर परिसर को गुंजायमान करेंगे। इस दौरान श्रद्धालु भगवान से अपने परिवार में सुख-शांति और समृद्धि, विश्व कल्याण तथा देश में खुशहाली की प्रार्थना करेंगे। 7 नवंबर को आयोजित होने वाला यह जन्म महोत्सव 56 भोग, फूल बंगला झांकी, महाआरती, दीपदान और भजन संध्या के साथ भक्तिमय रहेगा।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story