कलसाड़ा-भुसावर-महुआ मार्ग पर रोडवेज बस सेवा शुरू करने की उठी मांग
पूर्व सरपंच सतीश पांडे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में बस संचालन की आवश्यकता बताई।

भुसावर में रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व सरपंच सतीश पांडे और प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य।
भुसावर। कलसाड़ा, गोगेरा, बल्लमगढ़, भुसावर वाया सेंधली, रंणधीरगढ़, पलानहेड़ा, महुआ पहुंच मार्ग जयपुर खाटू श्याम रोडवेज बस सेवा संचालित ना होने से क्षेत्र के आम जन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन
पूर्व सरपंच सतीश पांडे के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व गृह राज्य मंत्री से अलग-अलग भेंट कर ज्ञापन सौंपा। पांडे ने पत्र में कहा है कि:
"वैर भुसावर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण जन बस सेवा से महरूम हैं। पहाड़ और मिट्टी के टीबों से आच्छादित ढके दुर्गम स्थान पर बसे कलसाड़ा, आजनहेड़ा, रामनगर, गोगेरा, मैनापुरा, खेडली ब्राह्मण, शहजादपुरा, सलेमपुर कला, मजाजपुर, निठार, तरगवा, बल्लभगढ़, घाटरी, कारवान, भुसावर वाया सेंधली, रंणधीरगढ़, पलानहेडा, महुआ पहुंच मार्ग जयपुर, खाटू श्याम जाने की रोडवेज बस सेवा नहीं चलने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।"
इस कारण तत्काल रोडवेज की बस सेवा संचालन करवाया जाना नितांत आवश्यक है।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल गणमान्य नागरिक
प्रतिनिधि मंडल में सतीश पांडे के अलावा निम्नलिखित व्यक्ति उपस्थित थे:
- सरपंच रविंद्र सिंह, रामेश्वर गुर्जर, निहाल सिंह मास्टर, सूरजभान सिंह, वीर बहादुर सिंह उर्फ बंटी।
- डॉक्टर प्रेमचंद शर्मा, महेश सिंह, कैलाशी सिंह, भूपेंद्र भूल्लन शर्मा, गोविंद शर्मा।
- मुकेश शहजादपुरा, डॉक्टर नवीन चंद्र शर्मा, मंजू उदय सिंह सरपंच, भरती मीणा।
- प्रदीप निठार, राजाराम रमेश ढढोंरिया, शिवराम बिजली वाला, टमटम मीना, उदल ठेकेदार।
- अमित जाटव, दिलीप सैनी, रमेश सैनी, दिलीप मीणा सरपंच, चिरमोली सैनी नगला सैधली।
- चंद्रशेखर तिवारी एडवोकेट, घनश्याम तिवाडी करावली, गोवर्धन मेंबर, डॉक्टर बृजेंद्र शर्मा।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
