भुसावर। ग्राम महतौली में 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2026 तक आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में जघीना की टीम ने रोमांचक मुकाबले के बाद खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में कुल 40 टीमों ने भाग लिया। महतौली की टीम उपविजेता रही, जबकि चित्तौकरी ने तीसरा और महुआ रामगढ़ ने चौथा स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जघीना और महतौली की टीमों के बीच खेला गया। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और एक समय दोनों टीमों का स्कोर टाई हो गया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 5-5 रेड कराई गईं। अंतिम रेड तक मुकाबला कांटे का बना रहा। जघीना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम रेड में मुकाबला अपने नाम कर लिया और प्रतियोगिता की विजेता बनी।

फाइनल मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे और उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के दौरान मैच रेफरी के रूप में गोविंद सिंह धाकड़ शारीरिक शिक्षक एवं दीपक सलेमपुर ने अपनी भूमिका निभाई। वहीं, मुख्य निर्णायक के रूप में विष्णु चौधरी, नगला हरसुख रहे।

आयोजन के दौरान खिलाड़ियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। महतौली में आयोजित इस कबड्डी प्रतियोगिता ने ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story