भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर शहर के रण्धीरगढ़ सड़क मार्ग स्थित मुण्डायारा चौराहा के पास स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले पार्क में आज महात्मा ज्योतिबा फुले के 11 अप्रैल शनिवार को 199वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में समस्त सैनी समाज सेवा समिति तहसील भुसावर भरतपुर के तत्वावधान में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए विशाल भव्य शोभायात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर निकालते हुए मनाया गया।

समारोह में पुष्पांजलि एवं अतिथियों का संबोधन

महात्मा ज्योतिबा फुले पार्क में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए पधारे हुए अतिथियों ने महात्मा ज्योतिबा फुले और मां सावित्रीबाई फुले की छवि एवं तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने "महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन दर्शन को शासन और प्रशासन के लिए प्रेरणापूंज" बताते हुए कहा कि "महात्मा ज्योतिबा फुले का सम्पूर्ण जीवन सामाजिक समरसता और न्याय और वंचितों के उत्थान के लिए समर्पित था।"

समाज सुधार पर संगोष्ठी एवं भव्य शोभायात्रा

सैनी समाज सेवा समिति तहसील भुसावर के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे के रण्धीरगढ़ सड़क मार्ग स्थित मुण्डायारा चौराहा के पास स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले पार्क में 11 अप्रैल शनिवार को महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले का 199वां जन्मदिन धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की श्रृंखला में शनिवार 11 अप्रैल को सुबह 10 बजे से ही महात्मा ज्योतिबा फुले के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनके जीवन दर्शन और उनके द्वारा समाज सुधार के दिए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए संगोष्ठी और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। देर सायं काल बैण्ड बाजों की मधुर आवाज़ में भव्य मनमोहक, आकर्षक झांकियों के साथ विशाल शोभायात्रा कस्बे के महात्मा ज्योतिबा फुले पार्क से मुण्डायारा चौराहा, राजा मण्डी, बस स्टैंड, नायावास आदि विभिन्न मार्गों से होकर निकाली गई।

समाज की एकजुटता और पुलिस प्रशासन की सतर्कता

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती शोभायात्रा को सैनी समाज भुसावर के तहसील के अध्यक्ष चन्दर सैनी सहित सैनी समाज के गणमान्य नागरिकों ने फीता काट कर रवाना किया। असामाजिक तत्वों पर निगरानी बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह चाक चौबंद नजर आया। शोभायात्रा में शामिल तहसील भुसावर सहित उपखण्ड क्षेत्र से पधारे हुए युवा, बुज़ुर्ग एवं महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए एकजुटता में शामिल होकर समाज में व्याप्त कुरुतियों को दूर करने के साथ अपनी आने वाली पीढ़ियों को महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं जलपान करवाकर भव्य स्वागत किया गया, जिससे समूचा भुसावर कस्बा महात्मा ज्योतिबा फुले के जयकारों से गूंजायमान होकर भक्तिमय और उत्सव के रंग में सराबोर नज़र आया।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story