भुसावर। भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर शहर के रण्धीरगढ सड़क मार्ग स्थित मुण्डायारा चौराहा के पास स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले पार्क में आगामी 11 अप्रैल शनिवार को महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 199 वां जन्मदिन धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर समस्त सैनी समाज सेवा समिति तहसील भुसावर भरतपुर के तत्वावधान में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए एक विशाल भव्य शोभायात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर निकाली जाएगी।

तैयारियों को लेकर सैनी समाज उत्साहित

भुसावर में 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फूले की 199 वीं जयंती पर सजेंगी भव्य मनमोहक आकर्षक झांकियां। इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए समस्त सैनी समाज द्वारा व्यापक तौर पर तैयारियां पूरे जोर शोर से चल रही है। महात्मा ज्योतिबा फुले के जन्मदिन की तैयारियों को लेकर समस्त सैनी समाज सेवा समिति तहसील भुसावर भरतपुर जुट गए हैं और सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारी देते हुए अंतिम रूप देकर अधिक से अधिक संख्या में पधार कर शोभायात्रा के एतिहासिक अवसर को सफल बनाने को लेकर अपील की जा रही है।

भव्य शोभायात्रा और संगोष्ठी का कार्यक्रम

समस्त सैनी समाज सेवा समिति तहसील भुसावर के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले पार्क में आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में शनिवार 11 अप्रैल को सुबह 10 बजे से ही महात्मा ज्योतिबा फुले के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनके जीवन दर्शन और उनके द्वारा समाज सुधार के दिये गये कार्यो पर प्रकाश डालते हुए संगोष्ठी और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

दोपहर तीन बजे बैण्ड बाजों की मधुर आवाज़ में भव्य मनमोहक, आकर्षक झांकियों के साथ विशाल शोभायात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर निकाली जाएगी। शोभायात्रा में शामिल तहसील भुसावर सहित उपखण्ड क्षेत्र से पधारे हुए युवा, बुज़ुर्ग, महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए एकजुटता में शामिल होकर समाज में व्याप्त कुरुतियों को दूर करने के साथ अपनी आने वाली पीढ़ियों को महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों से प्रेरणा लेकर पुष्प वर्षा एवं जलपान करवाकर स्वागत किया जाएगा। समूचा भुसावर कस्बा महात्मा ज्योतिबा फुले के जयकारों से गूंजायमान होकर भक्तिमय और उत्सव के रंग में सराबोर नज़र आयेगा।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story