भुसावर। कस्बे के क्रेसर जोन से निकलने वाले भारी वाहनों द्वारा राज्य सरकार के राजस्व को सरेआम चपत लगाई जा रही है। यहाँ से रात-दिन गुजरने वाले ओवरलोड वाहन बिना किसी ट्रांजिट पास (टीपी) के खनिज सामग्री भरकर धड़ल्ले से निकल रहे हैं। खनिज विभाग की कथित लापरवाही और मिलीभगत के चलते अवैध रूप से संचालित यह गोरखधंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। स्थानीय पुलिस और खनिज विभागीय अधिकारियों के संरक्षण में फल-फूल रहे इस खेल का पर्दाफाश तब हुआ जब लगातार मिल रही शिकायतों के बाद संवाददाता ने स्वयं 'रियल्टी चेक' किया।

रियल्टी चेकिंग के दौरान चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि वाहन चालक बिना किसी वैध टीपी के बेखौफ होकर सफर कर रहे हैं। इस अवैध परिवहन की सूचना तत्काल खनिज विभाग, स्थानीय पुलिस और एसडीएम (SDM) को दी गई, किंतु प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान तब लगा जब मौके पर एक भी अधिकारी या पुलिसकर्मी नहीं पहुँचा। प्रशासन की इसी निष्क्रियता के कारण बिना टीपी के चल रहे ओवरलोड वाहन चालकों के हौसले बुलंद हैं। संवाददाता द्वारा एक ट्रक को करीब आधे घंटे तक रोके रखने के बावजूद जब पुलिस और प्रशासन का कोई नुमाइंदा नहीं पहुँचा, तो मौका पाकर ट्रक चालक वाहन सहित वहां से फरार हो गया। इस गंभीर लापरवाही की सूचना भरतपुर के खनिज विभाग के उच्चाधिकारी को दी गई है, जिन्होंने मामले को संज्ञान में लेते हुए ओवरलोडिंग ट्रकों पर कठोर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। अब देखना यह है कि राजस्व को हो रहे इस भारी नुकसान और प्रशासनिक मिलीभगत पर कब लगाम कसी जाती है।

Updated On
Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story