भुसावर राजकीय अस्पताल में रक्तदान शिविर: 40 यूनिट रक्त का हुआ संग्रहण
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित शिविर में कृषि महाविद्यालय के 11 छात्र-छात्राओं सहित आमजन ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सामाजिक सरोकार निभाया।

राजकीय चिकित्सालय भुसावर में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान हीमोग्लोबिन जांच करवाकर रक्तदान करते कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थी और उपस्थित टीम सदस्य।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में राजकीय चिकित्सालय भुसावर पर रक्त कोष फाउण्डेशन द्वारा आयोजित शिविर में आमजन के साथ कृषि महाविद्यालय भुसावर के विद्यार्थियों ने बढ-चढ कर रक्तदान किया। इस पुनीत कार्य में भुसावर अस्पताल व सेठ किरोड़ी लाल मित्तल स्मृति न्यास का व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण योगदान रहा।
रक्तदान में युवाओं का उत्साह और संग्रहण विवरण
रक्तकोष फाउंडेशन भरतपुर भुसावर के एम्बेसडर अरविन्द मित्तल ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि "कृषि महाविद्यालय के 11 विद्याथियों सहित आम जन ने रक्तदान किया, जिसमें कुल 40 यूनिट रक्तदान हुआ।" आर.बी.एम. भरतपुर से रक्त का संग्रहण करने आई टीम प्रभारी विष्णु चौरसिया के नेतृत्व में छः सदस्यीय टीम ने हीमोग्लोबिन एवं अन्य जांच कर कुशलता के साथ रक्तदाताओं को संतुष्ट करते हुए रक्त एकत्रित किया।
सहयोगी सदस्य और गौसेवक टीम की भूमिका
इस विशेष अवसर पर चंद्रशेखर पांडेय, अनिल सोनी, मोहन जोशी, दीपक सोनी, भरत गर्ग और प्रेम किशोर आदि का सराहनीय सहयोग रहा। साथ ही, शिविर की सफलता में उधर गौसेवक टीम का भी रक्तदान शिविर में सराहनीय योगदान रहा।
रक्तदान करने वाले छात्र-छात्राओं का विवरण
रक्तदान करनें वाले कृषि महाविद्यालय के युवा छात्रों में यक्षिता, प्रियांशु, रवि, केशव, नारायण, हन्सराज, सुनील और सुमीत आदि विद्यार्थी शामिल है। इन युवाओं ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए महिला दिवस को यादगार बनाया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
