भुसावर क्षेत्र के बालाजी मंदिर, ग्राम हिसामडा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं एकादशी उद्यापन का समापन समारोह भव्यता और धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम राज्य के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के मुख्य आतिथ्य, पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली, कथावाचक आचार्य मुकुट बिहारी शास्त्री तथा पूर्व जिला प्रमुख द्वारका प्रसाद गोयल के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी देखने को मिली।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि जवाहर सिंह बेढ़म ने श्रीमद् भागवत की आस्था, उसके आध्यात्मिक महत्व और समाज में उसके प्रभाव पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में नैतिकता, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार होता है।

कार्यक्रम के संयोजक ओमप्रकाश शर्मा ने मुख्य अतिथि जवाहर सिंह बेढ़म, पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली, पूर्व जिला प्रमुख द्वारका प्रसाद गोयल, शिवराम झालाटाला, जिला भाजपा के उपाध्यक्ष सतीश बंसल, रामदयाल चौधरी, भानु लवानिया, राजू गुर्जर, कन्हैया नावर तथा तेज सिंह नसवारिया सहित सभी अतिथियों का साफा पहनाकर, माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीन स्वागत किया।

इस अवसर पर सतीश पांडेय, रामदयाल चौधरी, विष्णु बल्लभगढ़, मन्नू राम शर्मा, सुकाराम शर्मा, मंजू उदय सिंह सरपंच, प्रकाश चंद सैनी, राजू गुर्जर, ऋषभ पांडेय, बबली गढ़ी ब्राह्मण, भानु लवानिया, विष्णु हेलेना, अंकित शर्मा, मंजू देवी, सुशील शर्मा, नीरज शर्मा, अमित कौशिक, अर्चना कौशिक, कुणाल शर्मा और राघव नंदन सहित अनेक धर्म प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

सात दिवसीय इस आयोजन ने ग्राम हिसामडा में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त संदेश दिया, जहां श्रद्धालुओं की सहभागिता ने इसे एक यादगार आध्यात्मिक उत्सव में बदल दिया।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story